Parliament Budget Session: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव लाने का संकल्प पेश कर सकता है विपक्ष

0
173
Parliament Budget Session
Parliament Budget Session: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव लाने का संकल्प पेश कर सकता है विपक्ष
  • पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर खुद नजर रख रहे प्रधानमंत्री : जयशंकर

Parliament Budget Session, (आज समाज), नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है और आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने का संकल्प पेश कर सकता है।कांग्रेस सांसद आज बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का संकल्प पेश करने की तैयारी में हैं। 118 विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें स्पीकर पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया गया है। यह आरोप तब लगा जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

रिजिजू करेंगे संकल्प पर चर्चा की शुरुआत

कांग्रेस सांसद संकल्प तभी पेश करेंगे, जब सदन की अनुमति (जिसे ‘लीव आॅफ द हाउस’ कहा जाता है) मिल जाएगी। सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू इस संकल्प पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रविशंकर प्रसाद और भर्तृहरि महताब इस मामले पर अपनी बात रखेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चिराग पासवान भी चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करेंगे।

ये कांग्रेस सांसद लोकसभा में प्रस्तुत करेंगे अपने तर्क

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जोति मणि लोकसभा स्पीकर को हटाने की मांग वाले इस संकल्प के पक्ष में लोकसभा में अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे। इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में ‘अनुदान की अनुपूरक मांगें – दूसरा बैच (2025-26)’ पर एक बयान प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा में, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण पर स्थायी समिति (2024-25) की चौथी रिपोर्ट में निहित सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के संबंध में एक बयान देंगे। यह रिपोर्ट मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग से संबंधित ‘अनुदान की मांगें (2024-25)’ विषय पर आधारित है।

राज्यसभा: इन मंत्रालयों के कामकाज पर फिर से शुरू होगी चर्चा 

राज्यसभा में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा फिर से शुरू होगी, जिसमें सांसद सोमवार को भाजपा सांसद घनश्याम तिवारी द्वारा उठाए गए मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। ‘कार्य सूची’ (छ्र२३ ङ्मा इ४२्रल्ली२२) के अनुसार, राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर भी चर्चा होने का कार्यक्रम है। सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर खुद नजर रख रहे हैं और संबंधित मंत्रालय प्रभावी कदम उठाने के लिए आपस में तालमेल बिठा रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि सरकार ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए औपचारिक एडवाइजरी जारी की है, और इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों की सुरक्षा ही प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था। पहला चरण 13 फरवरी तक चला, और बजट सत्र का दूसरा चरण 2 अप्रैल को समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें : Budget Session Phase 2: अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

  • TAGS
  • [post_tags]