Parliament Budget Session: कांग्रेस सांसदों ने संसद में उठाया एलपीजी की कमी का मुद्दा

0
147
Parliament Budget Session
Parliament Budget Session: कांग्रेस सांसदों ने संसद में उठाया एलपीजी की कमी का मुद्दा
  • पश्चिम एशिया संघर्ष पर की विस्तृत चर्चा की मांग

Parliament Budget Session, (आज समाज), नई दिल्ली: कांग्रेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते एलपीजी गैस की कमी को लेकर संसद के भीतर और बाहर केंद्र सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की है। कांग्रेस सांसदों ने बुधवार को जहां एक ओर संसद परिसर में देश भर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं संसद के भीतर भी आज कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों यह मुद्दा उठाया।

एस्मा लागू करना जरूरत से ज्यादा : मनीष तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) लागू करना जरूरत से ज्यादा था और इस संकट पर सदन में पूरी तरह से चर्चा होनी चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि कच्चा तेल, जो $120 प्रति बैरल तक पहुंच गया था, कल गिरकर $90 प्रति बैरल पर आ गया। इसलिए, कच्चे तेल की कीमत में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सदन में होनी चाहिए पूरी तरह से चर्चा 

जो कच्चा तेल या पेट्रोलियम उत्पाद आज आ रहे हैं, उनका सौदा कम से कम 45 से 60 दिन पहले हुआ होगा, जब कीमतें काफी कम थीं, इसलिए एयरलाइंस द्वारा यह सरचार्ज लगाना और सरकार द्वारा एस्मा लागू करके जो राशनिंग शुरू की गई है, यह थोड़ा ज्यादा ही है, एक घबराहट वाली प्रतिक्रिया है। इसीलिए हम कह रहे हैं कि सदन में इस पर पूरी तरह से चर्चा होनी चाहिए।

तमिलनाडु के लोगों को हो रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया

कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि (Congress MP Jothimani) ने खास तौर पर तमिलनाडु के लोगों को हो रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया और दावा किया कि लोगों को घरेलू गैस की सप्लाई नहीं मिल रही है, जिसके लिए उन्होंने पहले बुकिंग की थी। उन्होंने कहा, तमिलनाडु में लगभग सभी होटल और यहां तक कि छोटी दुकानें व चाय के ठेले भी बंद हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु आ रहे हैं और केंद्र सरकार के लिए चुनाव ही प्राथमिकता हैं।

युद्ध का पता होने के बावजूद कोई योजना नहीं बनाई गई

सांसद ज्योतिमणि ने कहा, जब हमें पता था कि पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है, तब भी कोई योजना नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा, हमने कई दिन तक ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत पर शोक जताने की भी परवाह नहीं की। अब ईरान केवल चीनी जहाजों को ही आने की इजाजत दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के पास इस स्थिति से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत (Congress MP Sukhdev Bhagat) ने भी पश्चिम एशिया संघर्ष पर विस्तृत चर्चा का समर्थन किया।

विदेश मंत्री जयशंकर (Foreign Minister Jaishankar) ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में शांति और सुरक्षा पर नकारात्मक असर डालने वाला कोई भी घटनाक्रम बेहद चिंताजनक होता है, लेकिन यह चल रहा संघर्ष भारत के लिए विशेष चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, हम एक पड़ोसी क्षेत्र हैं और जाहिर है, पश्चिम एशिया के स्थिर और शांतिपूर्ण बने रहने में हमारा सीधा हित जुड़ा है। लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं। ईरान में भी, कुछ हजार भारतीय हैं जो पढ़ाई और रोजगार के लिए वहाँ मौजूद हैं। यह क्षेत्र हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत अहम है और इसमें तेल और गैस के कई महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Parliament: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी जारी रहेगी चर्चा

  • TAGS
  • [post_tags]