
Budget Session Live Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज तीसरा दिन है और लोकसभा में आज भी स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जारी रहेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने न देने के आरोपों में ओम बिरला के खिलाफ अविश्वस प्रस्ताव रखा था।
प्रस्ताव पर सांसदों ने खड़े होकर दी थी अपनी सहमति
अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 50 से ज्यादा सांसदों ने खड़े होकर अपनी सहमति दी थी। पीठासीन अधिकारी के तौर पर सदन में मौजूद भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मोहम्मद जावेद को प्रस्ताव पेश करने की अनुमति दे दी थी जिसके बाद दिनभर में इस मामले में सदन में चर्चा जारी रही।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की थी बहस की शुरुआत
अविश्वास पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। मंगलवार को लगभग सात घंटे चर्चा हुई है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन को संबोधित करेंगे। मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बहस की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 20 बार रोका-टोका गया। यही नहीं राहुल को बार बार रूलिंग बुक दिखाई गई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि लोकसभा स्पीकर सरकार के दबाव में कार्य कर रहे हैं।
लोकसभा स्पीकर पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद : रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा स्पीकर पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, ओम बिरला पूरी निष्पक्षता से सदन की कार्यवाही चलाते हैं। रिजिजू ने कहा कि 15वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल सिर्फ 2 बार बोले। उन्होंने कहा, जब संसद चलता है, तो राहुल विदेश चले जाते हैं। यही नहीं, नेता प्रतिपक्ष अपनी बात बोलकर सदन से भाग जाते हैं। वह किसी और की बात सुनते ही नहीं हैं। फिर कहते हैं कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: Potato Protest: सपा सांसदों ने संसद के बाहर किया ‘आलू विरोध प्रदर्शन’

