NEET Re-Exam: केंद्र सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर लगाई अस्थाई रोक

0
155
NEET Re-Exam
NEET Re-Exam: केंद्र सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर लगाई अस्थाई रोक

NEET Re-Exam, (आज समाज), नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम (NEET (UG) 2026) की तारीख नजदीक आ रही है जिसे देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। 21 जून को नीट यूजी की दोबारा परीक्षा होनी है जिसके मद्देनजर केंद्र ने 22 जून 2026 तक एहतियाती उपाय के तौर पर इस मैसेजिंग ऐप (टेलीग्राम) के इस्तेमाल पर भारत में रोक लगाई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनटीए ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

केंद्र का मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को कुछ समय के लिए बंद करने का मकसद परीक्षा से जुड़े प्रश्न-पत्रों, अफ़वाहों और गलत जानकारी के प्रसार को रोकना है। एनटीए ने सरकार  इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और सुरक्षा बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एजेंसी के अनुसार, हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए गुमराह करने वाली जानकारी और कथित परीक्षा सामग्री के प्रसार की घटनाएं सामने आई हैं।

केवल संचार माध्यमों पर करें भरोसा 

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों और अधिकृत संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें और बिना पुष्टि वाली जानकारी पर विश्वास करने या उसे साझा करने से बचें। एजेंसी ने आगे कहा कि यह अस्थायी रोक ‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000’ की धारा 69ए  के तहत लगाई गई है।

30 जून तक भारत में मैसेज एडिटिंग फ़ीचर बंद

एक अलग निर्देश में टेलीग्राम को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह 30 जून 2026 तक भारत में अपने मैसेज एडिटिंग फ़ीचर को बंद रखे, ताकि परीक्षा की अवधि के दौरान पहले भेजे गए संदेशों में कोई बदलाव न किया जा सके। सरकार ने कहा कि इन उपायों का मकसद परीक्षा का निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना और ऐसी गलत जानकारी के प्रसार को रोकना है, जिससे दोबारा परीक्षा की शुचिता प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ें : NEET Paper Leak Case: लेक्चरर मनीषा मंधारे सीबीआई की 14 दिन की हिरासत में

  • TAGS
  • [post_tags]