Middle East Tension: डीजीसीए ने एयरलाइनों के लिए जारी किया यात्रा परामर्श

0
231
Middle East Tension
Middle East Tension: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइनों के लिए जारी किया यात्रा परामर्श

Middle East Tension, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत के विमानन नियामक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग के कारण मध्य पूर्व में भयावह होते क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए एयरलाइनों के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार सुरक्षा कारणों के मद्देनजर एयरलाइनों से पश्चिम एशिया में नौ हवाई क्षेत्रों से उड़ान भरने से बचने को कहा गया है। इन 9 क्षेत्रों में  ईरान, बहरीन, कुवैत, इराक, इजराइल, जॉर्डन, लेबनान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं। रेगुलेटर ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा ही सबसे पहली प्राथमिकता है।

9 हवाई क्षेत्रों में ये शामिल 

डीजीसीए की एडवाइज़री मध्य-पूर्व में बदलती सुरक्षा स्थितियों के आधार पर बनाए गए अंतरराष्ट्रीय उड्डयन सुरक्षा प्रोटोकॉल का ही पालन करती है। एयरलाइंस से आग्रह किया गया है कि वे प्रभावित देशों द्वारा जारी ‘एयरोनॉटिकल इन्फॉर्मेशन पब्लिकेशन्स’ और ‘नोटिसेज़ टू एयरमेन’ पर लगातार नज़र रखें। मुख्य संघर्ष वाले क्षेत्रों में ईरान, इजराइल, लेबनान और इराक शामिल हैं। खाड़ी और जिन क्षेत्रीय पड़ोसी देशों में तनावपूर्ण माहौल है उनमें सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान और जॉर्डन शामिल है।

एडवाइज़री का कई भारतीय एयरलाइंस पर पड़ा असर

डीजीसीए की एडवाइज़री का असर कई भारतीय एयरलाइंस पर पड़ा है। इसके चलते कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं और कई के रास्ते बदलने पड़े हैं। इसके अलावा, भारत, यूरोप, उत्तरी अमेरिका तथा मध्य-पूर्व के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा का समय भी बढ़ गया है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का भी हवाई यात्रा के पूरे अनुभव पर असर पड़ा है।

सऊदी अरब व ओमान में उड़ान भरने के लिए शर्तें

भारतीय विमानन नियामक ने यह भी बताया कि ओमान और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्रों के ऊपर उड़ानें कुछ ऊंचाई की शर्तों के अधीन संचालित की जा सकती हैं। एयरलाइनों से कहा गया है कि वे सऊदी अरब और ओमान के हवाई क्षेत्र के भीतर FL 320 या 32,000 फीट से नीचे उड़ान भरने से बचें।

ये भी पढ़ें : West Asia War: पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की

  • TAGS
  • [post_tags]