MCD By Election 2025 Live: 12 MCD वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

0
201
MCD By Election 2025 Live
MCD By Election 2025 Live: 12 एमसीडी वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी
  • सुबह 11:30 बजे तक 12.63 फीसदी मतदान

Delhi MCD By Polls, (आज समाज), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के 12 दिल्ली म्युनिसिपल कॉपोर्रेशन (एमसीडी) के वार्डों में आज सुबह से उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस साल की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए यह पहला बड़ा चुनावी टेस्ट है। सुबह 11:30 बजे तक 12.63 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जिसमें पहले दो घंटे (7:30-9:30) में 5.40 फीसदी वोट पड़े। दूसरे दो घंटे (9:30-11:30) में रफ्तार तेज होकर करीब 7 फीसदी मतदान हुआ।

26 महिलाओं समेत 51 प्रत्याशी 

उपचुनावों में 26 महिलाओं समेत 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा 8 महिला उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वही आम आदमी पार्टी (आप) ने छह और कांग्रेस पांच महिला प्रत्याशियों को उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमाने का मौका दिया है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 7:30 बजे से 580 बूथों पर मतदान चल रहा है। चुनाव की इस प्रक्रिया में 2,320 पोलिंग बॉडी के कर्मचारी, 2,265 कर्मचारी, 580 होम गार्ड और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 13 कंपनियां तैनात रहेंगी।

मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग

आयोग ने उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग वोटरों तक के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था की है। हर वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ यानि महिला संचालित बूथ बनाया गया है। यहां मतदाताओं के लिए बेहतर इंतजाम किये गए हैं।

चुनाव आयोग ने बताया कि आयोग की आधिकारिक ऐप ‘निगम चुनाव दिल्ली’ पर वोटर अपने मतदान केंद्र की लोकेशन, पीडब्ल्यूडी सुविधाओं, प्रत्याशियों की सूची, भीड़ की स्थिति, गाइडलाइन व अन्य जरूरी संपर्क नंबरों की जानकारी एक ही मंच पर ले सकते हैं। सभी केंद्रों पर लगाए क्यूआर कोड के जरिये वोटर  वोट डालने के तुरंत बाद अपना डिजिटल फीडबैक दे सकते हैं।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में की है रिकॉर्ड जीत

इस साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे। एमसीडी उपचुनाव में राजधानी में सत्ताधारी भाजपा व विपक्षी पार्टी आप एक बार फिर आमने-सामने हैं। विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने आप को बुरी तरह हराया। भाजपा ने 70 सीटों में से 48 पर जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। 12 वार्ड में से 9 पहले भाजपा के और 3 आप के पास थे।

ये भी पढ़ें : Delhi MCD News : दिल्ली नगर निगम सदन में जबरदस्त हंगामा

  • TAGS
  • [post_tags]