Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री मोदी ने 134वें एपिसोड को किया संबोधित, खिलाड़ियों से की बात

0
168
Mann Ki Baat
Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री मोदी ने 134वें एपिसोड को किया संबोधित, खिलाड़ियों साथ की बात

Mann Ki Baat, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान खेल के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का जिक्र किया। साथ ही पीएम ने एथलीट्स के साथ बात की। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत ही खेल व खिलाड़ियों पर चर्चा से शुरू की।

देश में चल रहे एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर बात

वर्तमान में देश में चल रहे एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर मोदी ने कहा कि हमेशा की तरह हमारे एथलीट्स रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। 100 मीटर रेस में गुरिंदरवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। मोदी ने कहा, हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का आयोजन ििकया गया जिसमें लगभग 800 एथलीट्स शामिल हुए। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग चार स्पर्धाओं में 4 नेशनल रिकॉर्ड टूटे। गुरिंदरवीर सिंह के अलावा विशाल टोके, कुलदीप कुमार, तेजस्विन शंकर और देव मीणा ने इस खेल में अपनी-अपनी स्पर्धाओं में नए रिकॉर्ड बनाए।

100 मीटर रेस की पूरे देश में काफी चर्चा

प्रधानमंत्री ने कहा, 100 मीटर रेस की पूरे देश में काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि मात्र दो दिन में पुरुषों की 100 मीटर की दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा। अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह ने यह शानदार उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन किया। इसके लिए दोंनों खिलाड़यों को बधाई।

चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को लौटाई

प्रधानमंत्री ने कहा, कुछ दिन पहले मुझे यूरोप के नीदरलैंड्स जाने का मौका मिला। उन्होंने कहा, मैंने वहां कई मीटिंग्स में भाग लिया और इसी दौरान एक ऐसा भी पल आया जिसने भारत के प्रत्येक नागरिक को गर्व से भर दिया। नीदरलैंड्स में एक खास समारोह के दौरान चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को लौटाई गईं। नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पीएम ने बताया कि इन ताम्र पट्टिकाओं पर उन्हें देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं। मोदी ने कहा कि लोग इसपर गर्व महसूस कर रहे हैं और खुशी जता रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Mann Ki Baat: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारतीयों की मदद के लिए खाड़ी देशों का धन्यवाद : पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]