Kolkata News: एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

0
138
Kolkata News
Kolkata News: एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

Kolkata News, कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना शुक्रवार सुबह की है। यहां बारिश और भयंकर तूफान के बीच बिजली गिरी और हवाई अड्डे पर खड़ी इंडिगो की एक फ्लाइट उसकी चपेट में आ गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई जानहानि नहीं हुई न कोई व्यक्ति घायल हुआ है। कोलकाता और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश के बीच आंधी-तूफान चल रहा था। कई इलाकों में जलभराव हो गया था और रोड ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ था।

अगरतला के लिए उड़ान भरने वाला था विमान

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (एएआई) के एक अधिकारी के मुताबिक विमान कोलकाता से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के लिए उड़ान भरने वाला था। इस बीच भीषण बवंडर के दौरान बिजली गिरने की घटना हुई। उसमें 141 यात्री सवार थे। घटना की सूचना के बाद सभी को सुुरक्षा नियमों के तहत फ्लाइट से उतारा गया जरूरी जांच के बाद यात्रियों के अन्य विमान का प्रबंध किया गया।

मौसम को लेकर जारी किया था अलर्ट 

रिपोर्ट के मुताबिक बारिश व तूफान की आशंका के बीच एयरपोर्ट आपरेशन्स कंट्रोल सेंटर ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग सुबह 9:30 बजे विमान पर बिजली गिरी और इसके कारण विमान का पावर सिस्टम प्रभावित हो गया और अचानक पावर आॅफ हो गया।

क्रू के छह सदस्य सवार थे

विमान 141 यात्रियों के अलावा क्रू के छह सदस्य सवार थे। एहतियातन यात्रियों को विमान से उतारने के बाद अन्य विमान से दोपहर करीब 12.50 उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इंडिगो का कहना है कि घटना में दो ग्राउंड स्टाफ मामूली तौर पर प्रभावित हुए मेडिकल जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें : Bengal News: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना भी अरेस्ट

  • TAGS
  • [post_tags]