Important Historical Eventso of 21 March :आज समाज नेटवर्क (1978 – Rani Mukerji – भारतीय अभिनेत्री) रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को हुआ था। वे हिंदी फिल्म उद्योग (बॉलीवुड) की प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म “राजा की आएगी बारात” (1997) से की, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म “कुछ कुछ होता है” (1998) से मिली।
रानी ने “साथिया”, “ब्लैक”, “हम तुम”, “वीर-ज़ारा” और “मर्दानी” जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार अभिनय शैली और अलग आवाज़ के लिए वे जानी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं और भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1999 – ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
- 2000 – ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया, गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2006 – रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
- 2008 –
मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को ‘जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
21 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- 1955 – जेयर बोलसोनारो – ब्राज़ील के 38वें राष्ट्रपति हैं।
- 1887 – मानवेन्द्र नाथ राय – वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
- 1912 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- 1916 – शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान।
- 1978 – रानी मुखर्जी – भारतीय अभिनेत्री हैं।
- 1934 – बूटा सिंह – कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता तथा भूतपूर्व गृहमंत्री थे।
- 1925 – पीटर ब्रुक – अंग्रेज़ नाटक निर्देशक हैं।
- 1923 – नटराज रामकृष्ण – भारत के एक नृत्य गुरु थे।
21 मार्च को हुए निधन
- 1827 – दौलतराव शिन्दे, महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र था।
- 1952 – केशव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
- 2003 – शिवानी, प्रसिद्ध उपन्यासकार
- 2009 – मेजर मोहित शर्मा – भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़े:-Important Historical Events of 20 March : जानिए 20 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएँ


