Important Historical Events of 22 November : जानिए 22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
275
Know the important events of 22 November
सरोज ख़ान - प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर।

Important Historical Events of 22 November :आज समाज नेटवर्क(1948 – सरोज ख़ान – प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर।) 1948 में जन्मी सरोज ख़ान भारतीय फ़िल्म जगत की सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित कोरियोग्राफ़रों में से एक थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में नृत्य को एक नई पहचान दी और अपने विशिष्ट अभिव्यक्ति-प्रधान, भावपूर्ण तथा लयबद्ध नृत्य-निर्देशन के माध्यम से अनेक अभिनेत्रियों के करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। “एक दो तीन”, “धक-धक करने लगा”, “डोला रे डोला” जैसे आइकॉनिक गीतों की कोरियोग्राफी उनके अद्भुत कौशल का प्रमाण है। सरोज ख़ान को अनेक फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 – भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी। हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • 2007 – ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
  • 2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 2002 – मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
  • 2000 – पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
  • 1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
  • 1997 – भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
  • 1990 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
  • 1975 – जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
  • 1971 – भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
  • 1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
  • 1963 – डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या।
  • 1920 – ‘हकीम अजमल ख़ान जामिया’ के पहले चांसलर बने।

22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1963 – पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग – नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
  • 1948 – सरोज ख़ान – प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर थीं।
  • 1940 – कुलदीप सिंह चाँदपुरी – भारतीय सेना के वह वीर सैन्य अधिकारी थे, जिन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है।
  • 1939 – मुलायम सिंह यादव – ‘समाजवादी पार्टी’ के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
  • 1916 – शांति घोष – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1913 – एल. के. झा – भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।
  • 1901 – विष्णु सहाय – भारतीय राज्य असम और नागालैंड के राज्यपाल थे।
  • 1892 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
  • 1899 – शहीद लक्ष्मण नायक – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1882 – वालचंद हीराचंद – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
  • 1864 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।
  • 1830 – झलकारी बाई- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति।

22 नवंबर को हुए निधन

  • 2016 – राम नरेश यादव- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
  • 2016 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
  • 1967- तारा सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।
  • 1881 – अहमदुल्लाह – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
  • 1774 – रॉबर्ट क्लाइव – ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 20 November : जानिए 20 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • TAGS
  • [post_tags]