Important Historical Events of 13 January : जानिए 13 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ

0
308
Know about the important events of January 13th.
1978 – अश्मित पटेल (भारतीय अभिनेता)

Important Historical Events of 13 January 🙁1978 – अश्मित पटेल, भारतीय अभिनेता)आज समाज नेटवर्क। अश्मित पटेल का जन्म 13 जनवरी 1978 को हुआ था। वे भारतीय फिल्म अभिनेता और मॉडल हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में कार्य किया है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म इंतकाम (2001) से की। अश्मित पटेल अपनी फिटनेस, बोल्ड भूमिकाओं और टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस में भागीदारी के कारण भी चर्चा में रहे। वे अभिनेता अमीषा पटेल के भाई हैं और भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपनी अलग पहचान रखते हैं।

13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 – लाहौर हाई कोर्ट ने उस विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार दिया, जिसने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को संगीन देशद्रोह का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी।
    ओडिशा के फिल्म निर्माता मनमोहन महापात्र का भुवनेश्वर में निधन हो गया।
    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों पर एक नीति मसौदा जारी किया। इस मसौदे का मुख्य उद्देश्य उन गरीब लोगों को 15 लाख रूपये की सहायता प्रदान करना है जो उपचार का खर्च वहन नहीं कर सकते। मसौदे को ‘दुर्लभ रोग 2020’ नाम दिया गया।
  • 2010 – अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।
  • 2009 – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
  • 2008 –
    चाय निर्माण कंपीन मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।
    मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।
  • 2007 – महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।
  • 2006 – परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।
  • 2002 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया, चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 1999 – नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1995 – बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।
  • 1993 – अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।
  • 1988 – चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
  • 1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।
  • 1910 – न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
  • 1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी’ का प्रकाशन शुरू किया।
  • 1849 – द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
  • 1842 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
  • 1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिये अंग्रेज़ों के साथ संधि की।
  • 1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
  • 1607 – स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।

13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1978 – अश्मित पटेल, भारतीय अभिनेता।
  • 1978 – मेजर मोहित शर्मा – भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
  • 1957 – रेज़वाना चौधरी बन्न्या – प्रसिद्ध रवीन्द्र संगीत गायिका हैं जो भारत के पड़ौसी देश बांग्लादेश से हैं।
  • 1949 – राकेश शर्मा, पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक।
  • 1939 – वजूभाई वाला – भारतीय जनता पार्टी के जानेमाने राजनेता हैं।
  • 1938 – शिवकुमार शर्मा – प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक थे।
  • 1928 – मनमोहन सूरी – भारतीय यांत्रिक इंजीनियर और केंद्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर के निदेशक थे।
  • 1926 – शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।
  • 1919 – मर्री चेन्ना रेड्डी – उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
  • 1913 – सी. अच्युत मेनन – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1911 – शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।
  • 1896 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार।
  • 1876 – बदलू सिंह – भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार थे।

13 जनवरी को हुए निधन

  • 2024 – प्रभा अत्रे – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका थीं।
  • 2020 – मनमोहन महापात्र – उड़िया फ़िल्मों के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक थे।
  • 2018 – अमृत तिवारी – भारतीय दंत चिकित्सक थीं।
  • 2018 – सरस्वती राजामणि – भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस थीं।
  • 1976 – अहमद जान थिरकवा – भारत के प्रसिद्ध तबला वादक।
  • 1964 – शौक़ बहराइची – प्रसिद्ध शायर।
  • 1921 – आर.एन. माधोलकर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़े : Important Historical Events of 12 January : जानिए 12 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • TAGS
  • [post_tags]