Important Historical Events of 27 December : जानिए 27 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

0
320
Know about the important events of December 27th.
1797 — ग़ालिब — उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि

Important Historical Events of 27 December:आज समाज नेटवर्क(1797 – ग़ालिब – उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि।) मिर्ज़ा असदुल्लाह ख़ाँ ग़ालिबका जन्म 27 दिसंबर 1797 को आगरा में हुआ। वे उर्दू और फ़ारसी साहित्य के महान कवि माने जाते हैं। ग़ालिब ने अपनी शायरी में प्रेम, दर्शन, जीवन की जटिलताओं और मानवीय भावनाओं को गहरी संवेदनशीलता और बौद्धिक ऊँचाई के साथ प्रस्तुत किया।

उनका प्रमुख काव्य-संग्रह “दीवान-ए-ग़ालिब”उर्दू साहित्य की अमूल्य धरोहर है। फ़ारसी भाषा में भी उनकी रचनाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय लिखे गए उनके पत्र उस दौर के सामाजिक-राजनीतिक हालात को समझने में सहायक हैं।ग़ालिब का निधन 15 फ़रवरी 1869 को दिल्ली में हुआ, लेकिन उनकी शायरी आज भी साहित्य प्रेमियों को प्रेरित करती है और उन्हें उर्दू-फ़ारसी काव्य परंपरा का अमर स्तंभ बनाती है।

27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 – वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
    आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
  • 2007 – रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
  • 2004 – भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती।
  • 2002 – ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
  • 2001 – भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन ‘उम्मा-ए-तामीर ए बो’ के खाते सील करने के आदेश दिये।
  • 2000 – आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
  • 1998 – चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
  • 1985 – यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
  • 1979 – अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
    सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
  • 1975 – झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
  • 1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
  • 1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
  • 1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1945 – वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
    29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
  • 1939 – तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
  • 1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
  • 1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
  • 1861 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1965 – सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता।
  • 1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री।
  • 1895 – उज्जवल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
  • 1797 – ग़ालिब – उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि।

27 दिसंबर को हुए निधन

  • 2020 – सुनील कोठारी – प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे।
  • 2013- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता
  • 1994 – मैरेम्बम कोइरंग सिंह – भारतीय राज्य मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 26 December : जानिए 26 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • TAGS
  • [post_tags]