Karnataka News: बल्लारी हिंसा को लेकर भाजपा विधायक समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर

0
199
Karnataka News
Karnataka News: बल्लारी हिंसा को लेकर भाजपा विधायक समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Ballari Violence Updates, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक के बेल्लारी में हुई हिंसा के मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और इन 11 लोगों में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जनार्दन रेड्डी भी शामिल हैं। गुरुवार को यहां हिंसा हुई थी। इसके बाद इलााके में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। जनार्दन रेड्डी के अलावा जिन पर एफआईआर दर्ज हुई है, उनमें पूर्व मंत्री व बीजेपी के नेता श्रीरामुलु, सोमशेखर रेड्डी, शेखर और अलिखन भी शामिल हैं।

यह बना हिंसा का कारण, 1 व्यक्ति की मौत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालात को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है और फिलहाल स्थिति काबू में है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक जनार्दन रेड्डी के समर्थक और कांग्रेस एमएलए भरत रेड्डी के बीच बैनर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए और हिंसा में एक व्यक्ति मारा गया।

सोशल मीडिया पर फोटो दिख रहे भिड़ने के फोटो 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति अभी शांतिपूर्ण हैं और विवाद फिर न हो, इसको लेकर सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुनिश्चित किया गया है कि आगे किसी तरह की कोई अप्रिय वारदात न हो। कांग्रेस विधायक व भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के समर्थक के बीच हुई भिड़ंत के सोशल मीडिया पर फोटो दिख रहे हैं। तस्वीरों में एक व्यक्ति हथियार लहराता साफ दिख रहा है। वह हवा में फायरिंग भी कर रहा है।

कल होना है वाल्मीकि जी की प्रतिमा का अनावरण

दरअसल तीन जनवरी यानी कल शनिवार को बल्लारी में वाल्मीकि जी की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम है जिसको लेकर शहर में बैनर व पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस ने बताय कि कांग्रेस एमएलए भरत रेड्डी के समर्थक अवंभावी इलाके में बीजेपी एमएलए जनार्दन रेड्डी के आवास के बाहर बैनर लगा रहे थे। इस बीच कथित तौर पर बीजेपी विधायक के समर्थकों ने बैनर-पोस्टर लगाने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच बहस हो गई।

बहुत जल्द मारपीट में बदल गया विवाद

विवाद बहुत जल्द मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से एकदूसरे पर पत्थराव भी किया गया। पुलिस ने बताया है कि सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी पथराव हुआ। घटना में कई लोग जख्मी हो गए हैं। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हवा में गोली चलाने के साथ लाठीचार्ज करना पड़ा ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए जुटाए 3,811 करोड़, भाजपा को सबसे अधिक 3,112 करोड़ चंदा मिला

  • TAGS
  • [post_tags]