JP Nadda in Rajya Sabha: बयान जारी कर करेंगे भारत-यूएस ट्रेड डील का विवरण

0
362
JP Nadda in Rajya Sabha
JP Nadda in Rajya Sabha: सरकार बयान जारी कर साझा करेगी भारत-यूएस व्यापार समझौते का विवरण

JP Nadda On US Trade Deal In Rajya Sabha, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत-अमेरिका समझौते को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार खुद एक बयान जारी करेगी, जिसमें समझौते का विवरण साझा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार मामले पर सदन में चर्चा के लिए भी तैयार है।

अमेरिका ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात टैरिफ पर ट्वीट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताया। इसके बाद, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। ट्रंप के हवाले से अमेरिकी सरकार ने कहा कि भारतीय निर्यात पर टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया। इसके बाद से भारतीय उद्योग जगत से लेकर सरकार व एनडीस नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस बीच कांग्रेस ने इस डील के पूरा विवरण की मांग कर रही है। वह संसद में इस पर चर्चा की मांग कर रही है।

सदन में कांग्रेस की नारेबाजी गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार

जेपी नड्डा ने व्यापार समझौते पर कांग्रेस के विरोध को लेकर निशाना भी साधा। उन्होंने सदन में कांग्रेस की नारेबाजी को गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया और कहा कि इस तरह का रवैया लोकतंत्र के लिए खतरा है। नड्डा ने कहा, जब सरकार विस्तृत बयान देने के लिए तैयार है, तो कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन क्यों विरोध कर रहे हैं। उनकका यह रवैया गलत है।

यह डील असल में क्या है : कांग्रेस

विपक्ष के मुताबिक ट्रंप ने कहा है कि भारत अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और नॉन-टैरिफ बाधाओं को ‘जीरो’ करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। ऐसा लगता है कि भारत अमेरिका के लिए अपना बाजार पूरी तरह से खोलने पर सहमत हो गया है। इससे भारतीय उद्योग, व्यापारियों और किसानों पर असर पड़ेगा। बयान में कृषि क्षेत्र को भी अमेरिका के लिए खोलने की बात कही गई है। कांग्रेस ने सवाल किया है कि यह डील असल में क्या है? हमारे किसानों की सुरक्षा और हितों को कैसे सुनिश्चित किया गया है?

ये भी पढ़ें : Parliament News: भारत-यूएस ट्रेड डील पर केसी वेणुगोपाल ने की चर्चा की मांग

  • TAGS
  • [post_tags]