J&K Breaking: उधमपुर जिले में शारदा माता के पास सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

0
286
J&K Breaking
J&K Breaking: उधमपुर जिले में शारदा माता के पास सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
  • बस और एक मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर 
  • बस में सवार थे मारे गए चारों लोग, सबकी मौके पर मौत

Road Accident In Udhampur, Jammu-Kashmir, (आज समाज), श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में शारदा माता के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे (Jammu-Srinagar National Highway) पर एक बस और एक मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर के कारण यह दुर्घटना हुई। मारे गए चारों लोग बस में सवार थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : J&K Accident: रियासी में टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर

उधमपुर की ओर जा रही थी बस

अधिकारियों के अनुसार बस उधमपुर की ओर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार बताया गया है कि वह तेज गति से दौड़ रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना कुछ लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सड़क किनारे खड़े वाहन के दो मैकेनिकों को भी मारी टक्कर 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने के साथ ही बस ने सड़क किनारे खड़े महिंद्रा लोडेड कैरियर के दो मैकेनिकों को भी टक्कर मार दी। वह वाहन की रिपेरिंग कर रहे थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थी और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतकों में एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : Telangana Tunnel Accident: 16वें दिन एक शव का पता चला, मशीन में फंसा है शव

  • TAGS
  • [post_tags]