India News Conclave: संसद में विपक्ष का व्यवहार गलत, सब देख रहा युवा वर्ग : सुभाष बराला

0
360
India News Conclave
India News Conclave: संसद में विपक्ष का व्यवहार गलत, सब देख रहा युवा वर्ग : सुभाष बराला

Subhash Barala On India News Manch, (आज समाज), चंडीगढ़: आईटीवी नेटवर्क द्वारा संचालित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘आज समाज’ के दो दशक पूरे हो गए हैं और अखबार की 20वीं वर्षगांठ पर शनिवार को हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ स्थित होटल ताज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजनीति व खेल सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।

वर्षगांठ पर आज समाज को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने संस्थान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ‘इंडिया न्यूज’ से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए। सुभाष बराला ने कहा, आज के दौर में विपक्ष का व्यवहार जायज नहीं है। देश को आगे ले जाने के लिए सकारात्मक और रचनात्मक नीति बनाने की जरूरत है, लेकिन जनता देख रही है कि संसद में किस तरह की भाषा और शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।

किसी सांसद को ‘गद्दार’ कहना निंदनीय

राज्यसभा सांसद ने कहा कि संसद जैसे गरिमामय मंच पर किसी सांसद को ‘गद्दार’ कहना निंदनीय है और ऐसे व्यवहार से आम नागरिकों को पीड़ा होती है। उन्होंने कहा, देश की जनता चाहती है कि संसद उनके हित में काम करे। आज का युवा वर्ग बेहद समझदार है और वह संसद की कार्यवाही को ध्यान से देख रहा है। वह विपक्ष के व्यवहार को देखकर स्वयं निष्कर्ष निकाल रहा है कि कौन देश को आगे ले जाने की क्षमता रखता है।

अनावश्यक बयानबाजी कर रहा विपक्ष

सुभाष बराला ने कहा, जो बातें अस्तित्व में नहीं हैं, उन्हें लेकर अनावश्यक बयानबाजी की जा रही है। युवा वर्ग का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश को विकसित भारत की दिशा में ले जा सकते हैं। ‘वीबीजी राम जी’ बिल पर उन्होंने कहा, यह एक अच्छा और जनहितकारी कदम है। भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी के विचारों और ग्राम विकास के उनके सपने का सम्मान करती है। गांधी जी के ग्राम स्वराज के विजन को साकार करने के लिए ही भाजपा सरकार यह बिल लेकर आई है।

ये भी पढ़ें : India News Conclave: आज समाज को 20 साल पूरे, कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री बोले कांग्रेस लोगों को बरगला रही

  • TAGS
  • [post_tags]