PM Modi Appeal Impact: साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज, रिक्शे से सफर कर रहे अफसर

0
358
PM Modi Appeal Impact
PM Modi Appeal Impact: साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज, रिक्शे से सफर कर रहे अफसर

PM Modi Appeal Impact, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के लोगों से पेट्रोल-डीजल व अन्य संसाधनों की बचत करने की अपील का असर दिखने लगा है। कोई अधिकारी बैटरी रिक्शा पर सफर करने लगा है तो कोई जज साइकिल से कार्यालय आने लगे हैं। नेताओं पर भी पीएम के ईंधन बचाने के आग्रह का असर देखने को मिला है। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री आशीष सेलार ने फ्रांस का दौरा रद करने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश में हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस द्वारकाधीश बंसल (डीडी बंसल) जबलपुर स्थित अपने सरकारी आवास से भीड़भाड़ वाली सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए हैं।

3 किमी साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे जस्टिस बंसल

सिविल लाइंस के पचपेढ़ी स्थित अपने आवास से तीन किलोमीटर साइकिल चलाकर वह कोर्ट पहुंचे। मध्यप्रदेश सरकार के लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष ने ई-रिक्शा से सफर किया। वहीं केंद्र में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सुरक्षा काफिला छोड़कर एक नई मिसाल पेश की। फडणवीस सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने कहा, वर्तमान के चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रखते हुए विभागीय खर्च में संयम बरतने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, वह इस साल फ्रांस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगे।

हालांकि, शेलार ने कहा कि सरकारी तंत्र कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही मराठी फिल्मों के लिए जरूरी तालमेल जारी रखेगा। मराठी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए जहां भी जरूरी होगा, वे आॅनलाइन हिस्सा लेंगे। राज्य के सांस्कृतिक मामलों, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री ने कहा कि वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए बैठक की जाएंगी।

यह सोचना गलत, जज साइकिल से नहीं चला सकता जस्टिस बंसल

जस्टिस बंसल ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की प्रेरणा व प्रधानमंत्री की अपील का हवाला देते हुए आम नागरिकों से भी तेल की बचत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, यह सोचना गलत है कि हाई कोर्ट का जज होकर साइकिल से नहीं चल सकता। कोर्ट के कर्मचारी ने भी बैग, टिफिन और अन्य जरूरी सामान लेकर जस्टिस बंसल के साथ साइकिल चलाई।

पीएम ने लगातार दो दिन की है अपील

पीएम मोदी ने 10 मई को तेलंगाना के हैदराबाद और उसके बाद अगले दिन 11 मई को गुजरात के वडोदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पेट्रोल-डीजल बचाने की बात कही थीं। उन्होंने वडोदरा में कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना संकट का सामना किया था, वैसे ही वर्तमान संकट से भी देश बाहर निकल जाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा, जहां संभव हो पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। इसके बजाय इलेक्ट्रिक बस, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

  • TAGS
  • [post_tags]