Punjab News: किसान की रातोंरात बदल गई किस्मत, 500 लगाकर झटक लिए 15 करोड़ रुपये, जानें पूरी कहानी

0
244

Punjab News: मोहाली में एक किसान की किस्मत रातोंरात बदल गई। करोड़पति बनने के लिए 15 साल से दांव लगा रहे डेराबस्सी के एक किसान की किस्मत आखिरकार बदल गई। हमायूंपुर गांव के 45 वर्षीय बलजिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी में 12 करोड़ रुपये का पुरस्कार जीत लिया। उन्होंने दिवाली से पहले हैंडेसरा के एक लॉटरी विक्रेता से महज 500 रुपये में टिकट खरीदा था।

2010 से आजमा रहे थे किस्मत

जानकारी के मुताबिक, बलजिंदर साल 2010 से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं। खेती से परिवार का गुजारा होता है। उन्होंने कहा, “आखिरकार भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली।” दो बच्चों के पिता बलजिंदर के लिए यह खबर किसी सपने से कम नहीं थी। उन्होंने बताया कि अभी तक यह तय नहीं किया है कि इतनी बड़ी रकम का इस्तेमाल कैसे करेंगे।

पूरी कर रहे औपचारिकताएं

बलजिंदर सिंह अपने दोस्तों के साथ जीरकपुर में लॉटरी का पुरस्कार हासिल करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।

छपे थे 36 लाख टिकट

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 लॉटरी के टिकट 12 सीरीज में जारी किए गए थे। इनमें मेष से लेकर मीन तक की राशियों के नाम शामिल थे। टिकटों के नंबर 7,00,000 से 9,99,999 के बीच थे। इस लॉटरी के लिए कुल 36 लाख टिकट छापे और बेचे गए थे।

  • TAGS
  • [post_tags]