Cold weather, first snowfall in Nainital increases cold: सर्द हुआ मौसम, नैनीताल में पहली बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

0
1011

नई दिल्ली। मौसम लगातार करवट ले रहा है। धीेरे-धीरे मौसम सर्द होता जा रहा है। बर्फबारी ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। ठंडे मौसम की दस्तक उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी ने दी। केदारनाथ-नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों में शीत काल के इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग के मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम के बदलाव से एक ओर तापमान गिर गया है वहीं ठंड में भी इजाफा हो गया है। इधर, बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भी आवाजाही शुरू हो गई है। केदारनाथ में बर्फबारी बुधवार से शुरु हो गई। गुरुवार को भी सुबह 5 बजे से बर्फ गिरने का सिलसिला जारी रहा और आज सुबह भी आसमान बादलों से घिरे हैं और बारिश जारी है। देर शाम तक तक केदारनाथ में 2 फीट बर्फ गिर गई। बर्फबारी से पुनर्निर्माण का कार्य भी प्रभावित हो गया है। मजदूर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वुड स्टोन के प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि गुरुवार को केदारनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • TAGS
  • [post_tags]