Climate change, cold again after a few days of relief in North India: मौसम की करवट, उत्तर भारत में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से हुई ठंड

0
624

नई दिल्ली। मौसम ने आज फिर से करवट ली और गुरुवार की सुबह कोहरे की चादर देखने को लिी। दिल्ली, एनसीआर समेत कई इलाकेमें घने कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। दिल्ली फिर सेठंड की चपेट में है। हालांकि दिल्ली वालों को ठंड से कुछ दिनों की राहत जरूर मिली थी लेकिन अब मौसम की करवट ने दिल्ली में फिर से ठंड कर दी है। आज सुबह दिल्ली में कईस्थानों पर विजेबिलिटी बहुत ही कम थी। घने कोहरे की चादर थी जिसकेकारण 10 से 15 मीटर दूर तक भी कुछ देखना मुश्किल था। कोहरे के साथ ही दिल्ली में ठंड भी बढ़ गई है। गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 5.4 दर्ज किया गया, मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजधानी का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन तक सर्दी का ये सितम बना रहेगा। मैदानी इलाकों में शीत लहर के चलते रहने की संभावना है जिससे तापमान नीचे ही बना रहेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]