Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने विधानसभा पहुंचे नीतीश

0
360
Bihar Politics
Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने विधानसभा पहुंचे नीतीश
  • नई सरकार का पूरा मार्गदर्शन करने का वादा

Bihar Politics, (आज समाज), पटना: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और राज्यसभा जाने की पुष्टि करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर हैं और वह भी नीतीश के साथ विधानसभ पहुंचे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी नीतीश के साथ हैं। अमित शाह, नवीन और सीएम नीतीश एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे हैं।

शुरुआत से सदस्य बनने की इच्छा

बता दें कि नीतीश ने आज सुबह स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की पुष्टि की कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, संसदीय जीवन की शुरुआत से ही मेरे मन में बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा थी। जेडीयू अध्यक्ष ने एक्स पर कहा है कि वे बीते दो दशक से अधिक समय से राज्यसभा जाना चाह रहे हैं।

पटना में बनी भारी बवाल की स्थिति

नीतीश ने कहा है कि बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी वह उसका पूरा मार्गदर्शन करेंगे। इस बीच मिल रही जानकारी के अनुसार नीतीश के राज्यसभा जाने का ऐलान करने को लेकर पटना में हंगामे की स्थिति बन गई है। सूत्रों के अनुसार भारी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर इकट्ठे हो गए हैं। अपनी पार्टी के नेताओं को भी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालात बिगड़ते देख जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को भागना पड़ा है। दूसरी तरफ जेडीयू समर्थकों द्वारा बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी रोकने की भी सूचना है।

ये भी पढ़ें : Amit Shah: कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी: अमित शाह

  • TAGS
  • [post_tags]