Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary: बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

0
178
Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary
Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary: बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary, (आज समाज), नई दिल्ली: संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की आज 135वीं वर्षगांठ है और इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे व सांसदों सहित कई राजनीतिक दिग्गजों ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी और खड़गे के बीच एक हल्का-फुल्का पल साझा हुआ।

जयंती पर बाबासाहेब को सादर श्रद्धांजलि : मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, मैं बाबासाहेब की जयंती पर, उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। वह एक गहन विचारक, अर्थशास्त्री, न्यायविद, सामाजिक व्यवस्था व विधि विद्वान के प्रबल समर्थक थे। मुर्मू ने कहा, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित व कमजोर लोगों के उत्थान की खातिर समर्पित कर दिया।

डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों को प्राथमिकता दी

राष्ट्रपति ने कहा, बाबासाहेब ने न सिर्फ असमानताओं को दूर करने की राह दिखाने के साथ-साथ देश के लोकतांत्रिक मूल्यों व संवैधानिक अधिकारों को भी सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महिलाओं की एजुकेशन शिक्षा व उनके अधिकारों को हमेशा प्राथमिकता दी। डॉक्टर अंबेडकर के बहुआयामी योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा व विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्र-निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के प्रयास बेहद प्रेरणादायक

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, राष्ट्र-निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के प्रयास बेहद प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इसके अलावा, आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाबासाहेब भारतीय संविधान का जनक’ भी कहते हैं

बीआर अंबेडकर को प्यार से ‘बाबासाहेब’ कहा जाता है। वह भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे और इसलिए उन्हें ‘भारतीय संविधान का जनक’ भी कहा जाता है। अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री भी थे। बाबासाहेब का जन्म मध्य प्रदेश के एक गरीब दलित महार परिवार में हुआ था। उन्होंने समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के समान अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया। बाद में, उनके अधिकारों के लिए दिए गए योगदान के कारण उन्हें ‘दलितों के मसीहा’ के रूप में सम्मानित किया गया। उनका निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ। 1990 में, अंबेडकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें : PM Narendra Modi: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]