BJP MLA Locket Chatterjee On Bengal Protest, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को रोकने के लिए राज्य में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं। बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने उनपर यह आरोप लगाया है। झारखंड में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के विरोध में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बेलडांगा में स्थिति बहुत खतरनाक
लॉकेट चटर्जी ने कहा, राज्य में हालात और खराब हो रहे हैं। बेलडांगा में स्थिति बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ ने शनिवार को पांच से छह घंटे तक सड़क जाम कर दी थी। उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल (नेशनल हाईवे 34) के बीच का कनेक्शन कट गया है। चटर्जी ने एक महिला पत्रकार के साथ हुई परेशान करने वाली घटना का जिक्र किया। बीजेपी विधायक ने कहा कि महिला पत्रकार पर विरोध प्रदर्शनों को कवर करते समय शारीरिक हमला किया गया था।
भीड़ के महिला पर हमला करने पर पुलिस ने नहीं की मदद
लॉकेट चटर्जी ने यह भी दावा किया कि मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ द्वारा हमला किए जाने पर महिला पत्रकार की मदद के लिए दखल नहीं दिया। भीड़ ने महिला जर्नलिस्ट की पिटाई कर दी और उसके बाद बाद उसे सड़क पर फेंक दिया गया। बीजेपी एमएलए ने कहा कि ऐसी वारदातें हाल ही में हमें बांग्लादेश में देखने को मिली हैं। चटर्जी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने महिला पत्रकार के कैमरामैन पर भी हमला किया। महिला पत्रकार अस्पताल में भर्ती है।
दखल देने के लिए कहती रही पत्रकार
हैरानी की बात है कि इलाके में पुलिस मौजूद थी, लेकिन पत्रकार उनसे दखल देने के लिए कहती रही, लेकिन उन्होंने उसकी मदद नहीं की। वे बस वहीं खड़े होकर देखते रहे कि भीड़ महिला के साथ कैसा दुर्व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा, उसने एक आॅटो में भागने की कोशिश की, लेकिन उसे भी भीड़ ने रोक दिया। किस्मत से उसे किसी ने बचा लिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, यह कहते हुए कि कोई आदेश नहीं है।
ये भी पढ़ें : West Bengal Protest: बीजेपी के बंगाल बंद का व्यापक असर, ट्रेनें रोकीं, सड़क यातायात बाधित


