Bengal Elections: बंगाल के बहरामपुर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर हमला

0
419
Bengal Elections
Bengal Elections: पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर हमला

Bengal Elections, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कहासुनी, लड़ाई झगड़े, वाद-विवाद व अन्य कई तरह के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है। इससे पहले मालदा घटनाक्रम का मुद्दा सुर्खियों में है और इस बीच बहरामपुर में एक चुनावी प्रचार कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला : अधीर

अधीर रंजन ने स्वयं हमले की जानकारी दी है। हमला आज सुबह बहरामपुर मेें हुआ। बहरामपुर के पूर्व सांसद अधीर रंजन ने दावा किया कि हमला हथियारबंद बदमाशों ने किया था, जिन्हें कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुलाया था। अधीर रंजन ने कहा कि पहले ही प्रशासन को ऐसी घटना को लेकर आगाह किया गया था, लेकिन कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए गए, जिससे चल रहे चुनावी अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

बीटी कॉलेज के पास  चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

अधीर के कार्यालय के बयान के मुताबिक, यह घटना बीटी कॉलेज के पास एक चुनावी प्रचार कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसे भारतीय चुनाव आयोग से पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। बयान के अनुसार हाथों में पार्टी के झंडे लिए टीएमसी समर्थकों के एक समूह ने आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की और अधीर रंजन पर हमला करने की कोशिश की।

अपने गृह क्षेत्र बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे अधीर रंजन

बता दें कि अधीर रंजन अपने गृह क्षेत्र बहरामपुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बयान में कहा गया, तृणमूल कांग्रेस के कुछ उपद्रवियों का साफ इरादा उन्हें डराना, उकसाना और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने हमारे उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी को भी निशाना बनाने और उन पर हमला करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें : West Bengal: चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी : ज्ञानेश कुमार

  • TAGS
  • [post_tags]