Assam Plane Crash: बलिदान हुए 5 जवानों पर रक्षा मंत्री ने दुःख जताया

0
143
Assam Plane Crash
Assam Plane Crash: बलिदान हुए एयरफोर्स के पांच जवानों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुःख जताया
  • हादसे में एक को-पायलट भी घायल हो गया

Assam Plane Crash, (आज समाज), नई दिल्ली: असम के जोरहाट में पायलट सहित विमान हादसे का शिकार हुए वायु सेना के पांच जवानों की आकस्मिक शहादत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुःख जताया है। शनिवार सुबह तकरीबन दस बजे एएन-32 कार्गो विमान जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था और इसी बीच उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया।

मृतकों में ये शामिल

मृतकों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, अग्निवीरवायु दानिश आलम और अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत शामिल हैं। हादसे में एक को-पायलट भी घायल हो गया है।

पांच जवानों की मौत से मुझे बहुत दुख हुआ : राजनाथ

राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, असम के एयरफोर्स के पांच जवानों की मौत से मुझे बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा, देश पांचों वीरों के की सेवा व साहस को सदैव कृतज्ञता व गर्व के साथ याद रखेगा। रक्षा मंत्री ने कहा, दुख की इस घड़ी में देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। पांचों वीरों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वायुसेना ने भी जवानों के बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आपूर्ति सामग्री लेकर जा रहा था मालवाहक विमान 

एयरफोर्स के बयान में बताया गया कि मालवाहक विमान आपूर्ति सामग्री लेकर जा रहा था तभी लैंडिंग की कोशिश के दौरान यह आग की चपेट में आ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने बचाव का काम शुरू कर दिया था। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि जैसे ही प्लेन रनवे पर लैंड हुआ, उसमें आग लग गई और घना धुआं उठने लगा। यह देखते ही वायु सेना व हवाई एयरबेस के बचाव दल और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

ये भी पढ़ें : IMA Dehradun: पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा

  • TAGS
  • [post_tags]