Andhra Pradesh: कुरनूल में लड़की को बचाने नदी में उतरे 5 लोगों की डूबने से मौत

0
158
Andhra Pradesh
Andhra Pradesh: कुरनूल जिले में लड़की को बचाने नदी में उतरे 5 लोगों की डूबने से मौत
  • लड़की को बचा लिया गया

Andhra Pradesh, (आज समाज), अमरावती। आंध्र प्रदेश में लड़की को बचाने नदी में उतरे पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई है। घटना शनिवार शाम को कुरनूल जिले के मंत्रालयम इलाके में बहने वाली तुंगभद्रा नदी में हुई। पुलिस के अनुसार एक नाबालिग लड़की नदी में फिसलकर गिर गई थी। उस दौरान नदी के किनारे मौजूद पांच लोग लड़की को बचाने के लिए नदी में कूद गए। हालांकि लड़की को बचा लिया गया लेकिन उसे बचाने उतरे सभी पांचों लोग डूब गए।

आसपास के गांवों के निवासी थे मृतक 

पुलिस ने बताया कि घटना का शिकार हुए लोग आसपास के गांवों के ही निवासी थे। बचाव टीम उनकी तलाश में जुटी है। रिपोर्ट के अनुसार घटना उस समय हुई जब लड़की नदी के किनारे अपने पैर धो रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नदी में गिर गई। वह तेज बहाव में बहने लगी।

एक के बाद एक सभी नदी में कूद गए

यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। तभी कुछ लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। इस तरह एक के बाद एक पांच लोग नदी में कूद गए। लड़की को तो बाहर बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस बीच नदी में पानी का बहाव बढ़ गया और पांचों लोग खुद नदी की गहराई और धार में फंस गए। इसके बाद कुछ ही पलों में वे लापता हो गए। घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

नदी में तलाश आॅपरेशन चलाया गया : पुलिस

खबर इलाके में आग की तरह फैली और मृतकों के परिजनों सहित कई लोग नदी किनारे इकट्ठा हो गए। विलाप करते लोग कह रहे थे कि जिस बच्ची के लिए 5 लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी वह तो सुरक्षित बच गई लेकिन पांचों लोग हमेशा के लिए काल का ग्रास बन गए। पुलिस का कहना है कि नदी में तलाश आॅपरेशन चलाया गया और अभी कुछ पता नहीं चल सकता है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने इलाके के लोगों से कहा है कि नहरों व नदी और जलाशय आदि के पास जाते समय खास सतर्कता बरतनी चाहिए। बच्चों को अकेले न भेजें।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand: सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

  • TAGS
  • [post_tags]