Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर में नक्सल विरोधी अभियानों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे गृह मंत्री

0
285
Amit Shah Chhattisgarh Visit
Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर में नक्सल विरोधी अभियानों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे गृह मंत्री
  • पंडुम उत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे अमित शाह

Amit Shah In Chhattisgarh,(आज समाज), नई दिल्ली/रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्रालय के देश को नक्सल मुक्त बनाने के अल्टीमेटम का समय नजदीक आ रहा है और इसी के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वह शनिवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं और आज शाम राजधानी रायपुर में नक्सल विरोधी अभियानों (Anti-Naxal operations) पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शाह का स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री सोमवार तक छत्तीसगढ़ दौरे हैं। बीते कल रायपुर पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। अमित शाह अपने इस दौरे के दौरान शाह नक्सलवाद पर बैठक की अध्यक्षता के अलावा बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे।

शनिवार को 51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बता दें कि अमित शाह के दौरे से पहले शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर डिवीजन के दो जिलों में 51 नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर 1.61 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थीं। उन्होंने बस्तर पंडुम 2026 फेस्टिवल का उद्घाटन किया था। अमित शाह समापन समारोह में शामिल होंगे। इस बीच नक्सली सरेंडर कर रहे हैं।

इस वर्ष अब तक कर चुके हैं 300 नक्सली सरेंडर 

गृह मंत्रालय ने अगले महीने की 31 तारीख देश को नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। डेडलाइन की डेट पास आने के साथ नक्सली लगातार अपने हथियार डाल रहे हैं। इस वर्ष महज डेढ़ महीने से कम समय में अब तक राज्य में लगभग 300 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

51 नक्सलियों में 34 महिलाएं शामिल

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम के मुताबिक शनिवार आत्मसमर्पण करने वाले 51 नक्सलियों में 34 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में 30 ने आत्मसमर्पण किया जिनमें 20 महिला नक्सली शामिल थी। वहीं पड़ोसी सुकमा जिले में 14 महिला नक्सलियों सहित 21 ने अपने हथियार डाले।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Breaking News : छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर

  • TAGS
  • [post_tags]