Amit Shah News: गृह मंत्री आज गुजरात दौरे पर, अहमदाबाद में कार्यक्रमों में लेंगे भाग

0
277
Amit Shah News
Amit Shah News: गृह मंत्री आज गुजरात दौरे पर, अहमदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
  • केंद्रीय गृह मंत्री शहर को देंगे 330 करोड़ की सौगात

Amit Shah Today In Gujarat, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। वह शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक अमित शाह अहमदाबाद में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में आज शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अहमदाबाद सिटी को 330 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : Amit Shah On Vande Mataram : चर्चा की ज़रूरत तब भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी

अमित शाह का ये रहेगा शेड्यूल 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमित शाह सबस पहले क्लब 07, शेला, अहमदाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन – आईएमए नेटकॉन 2025 में शामिल होंगे। उनका दूसरा कार्यक्रम एएमसी द्वारा बनी ट्रंक लाइन (ड्रेनेज पाइप लाइन) का लोकार्पण करना है। सरदार पटेल रिंग रोड, शेला, अहमदाबाद में पौने 12 बजे वह इस प्रोग्राम में भाग लेंगे। तीसरा कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री भवानी चौक, अहमदाबाद में करीब बारह बजे साबरमती नदी द्वारा भूमि कटाव के कारण विस्थापित लोगों के पुनर्वासन हेतु भूमि आवंटन के प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे।

ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Tragedy से हरियाणा ने लिया सबक, डीजीपी ने नाइट क्लबों को फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

आखिरी कार्यक्रम शाह छह बजे

उनका चौथा कार्यक्रम लगभगएक बजे बोदकदेव, अहमदाबाद में है जहां वह आइकोनिक एसजी हाईवे के प्रथम चरण के पायलट प्रोजेक्ट का दौरा करेंगे। पांचवें कार्यक्रम के तहत अमित शाह विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘युवा बिजनेस महासम्मेलन- 2025’ में शाम करीब चार बजे पहुंचेंगे। विश्व उमियाधाम, जासपुर, अहमदाबाद में यह इवेंट आयोजित किया गया है। इसके बाद अमित शाह छह बजे माननीय प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नमोत्सव’ में भाग लेंगे। अहमदाबाद के संस्कारधाम, गोधावी में यह कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़ें : Anti-Terrorism Conference-2025: देश में मजबूत और अभेद्य ग्रिड होना जरूरी

  • TAGS
  • [post_tags]