Amit Shah Assam Visit: गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह, असम चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

0
198
Amit Shah Assam Visit
Amit Shah Assam Visit: गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह, असम चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा

Amit Shah Assam Visit, (आज समाज), गुवाहाटी: असम में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरगर्मियां लगातार बढ़ने लगी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक बार फिर गुवाहाटी (Guwahati) पहुंचे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम दौरे पर पहुंचे थे। अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह शनिवार शाम को लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

सीएम सरमा ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मां कामाख्या की धरती पर आदरणीय अमित शाह का हार्दिक स्वागत है। सीएम सरमा ने बताया कि गृह मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का को हरी झंडी दिखांएगे और हमारी युवा शक्ति का उत्साह बढ़ाएंगे।

युवा शक्ति समारोह’ को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि गृह मंत्री आज युवा रैली ‘युवा शक्ति समारोह’ को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ‘युवा शक्ति समारोह’ का आयोजन किया है। इसमें पूरे असम से 1.5 लाख से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अपने इस दौरे के दौरान बीजेपी नेताओं से चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

पीएमसीएच का शुभारंभ भी करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई के मीडिया संयोजक ध्रुबज्योति मारल के अनुसार अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर बातचीत करेंगे। वहीं उनका आज कालापहाड़ क्षेत्र स्थित ‘प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल’ (पीएमसीएच) का शुभारंभ करने का कार्यक्रम है। इस हॉस्पिटल के दो परिसर हैं। बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री युवाओं को प्रेरित करने के मकसद से उन्हें संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit: ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

  • TAGS
  • [post_tags]