Actress Urmila Matondkar left the Congress party: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

0
581

नई दिल्ली। उर्मिला मातोंडकर ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले राजनीति में कदम रखा था और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर उत्तरी मुंबई से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा है कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं मुंबई कांग्रेस में बड़े लक्ष्य पर काम करने की बजाय क्षुद्र अंदरूनी राजनीति से लड़ने के लिए पार्टी में निहित स्वार्थों की अनुमति देने से इनकार करती हैं। लोकसभा चुनावों में उनको भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने हराया था। इस सीट पर 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इस लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। उर्मिला ने कहा था कि सक्रिय राजनीति में यह मेरा पहला कदम है। मैं राजनीति में ग्लैमर के कारण नहीं आई हूं। मैं विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हूं। आज अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े हो गए हैं। बेरोजगारी काफी बढ़ गई है।

  • TAGS
  • [post_tags]