19th Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51,000 से ज़्यादा युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

0
159
19th Rozgar Mela
19th Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 51,000 से ज़्यादा युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

19th Rozgar Mela, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर में आयोजित 19वें रोजगार मेले के तहत नए भर्ती हुए 51,000 युवाओं को नियक्ति पत्र दिए। देश में 47 अलग-अलग जगह एक साथ रोजगार मेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। चयनित कैंडिटेट्स को स्वास्थ्य, रेलवे व गृह मंत्रालय जैसे विभिन्न केंद्रीय विभागों तथा अन्य मंत्रालयों में जॉब मिली। इसके बाद उम्मीदवार अब सरकारी सेवाओं में अपने नए काम की शुरूआत करेंगे।

नियुक्त हुए लोगों को पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। नियुक्त हुए लोगों को मोदी ने बधाई देते हुए बताया कहा, आज 51,000 से ज़्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र मिले हैं। आज आप सभी देश के विकास के सफर में अहम भागीदार, ज़िम्मेदार भागीदार बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि ये नई भर्तियां कई अहम क्षेत्रों में हुई हैं, जो देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

विभिन्न विभागों में नई ज़िम्मेदारियां संभालने जा रहे युवा

प्रधानमंत्री ने कहा, आप सभी रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई दूसरे क्षेत्रों में नई ज़िम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले सालों में एक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में आप सभी अहम भूमिका निभाएंगे।
‘रोजगार मेला’ अभियान, रोज़गार पैदा करने और युवाओं को सशक्त बनाने पर सरकार के लगातार फोकस के अनुरूप है। इसके तहत, सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्य प्रशासनों में नई प्रतिभाओं को शामिल किया जाता है।

विदेश दौरे के दौरान कई बड़ी कंपनियों से बात हुई

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि वह अभी 2 दिन पहले ही पांच देशों का दौरा करके लौटे हैं और इस दौरान उनकी कई बड़ी कंपनियों के नेताओं से बात हुई। पीएम ने महसूस किया कि पूरी दुनिया भारत के प्रभाव व तकनीकी प्रगति से बेहद उत्साहित है। मोदी ने बताया कि दुनिया आज भारत की विकास यात्रा का पार्ट बनना चाहती है और भारत के साथ वह आगे बढ़ना चाहती है।

18-35 साल के युवाओं को लक्ष्य बनाता ‘रोजगार मेला’

‘रोजगार मेला’ मुख्य रूप से 18 से 35 साल के युवाओं को लक्ष्य बनाता है। इसमें अलग-अलग तरह की शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को शामिल किया जाता है, जिनमें 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के साथ-साथ आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट डिग्री वाले युवा भी शामिल हैं। इसमें ऐसे प्रशिक्षित और प्रमाणित उम्मीदवार भी शामिल हैं जो ‘नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क’ के मानकों को पूरा करते हैं।

अलग-अलग माध्यमों से दी जाती है जानकारी

नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अलग-अलग माध्यमों से ‘रोजगार मेला’ के बारे में जानकारी दी जाती है और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है। इन माध्यमों में प्रिंट विज्ञापन, बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया और कार्यक्रम वाले ज़िले व उसके आस-पास के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आयोजित वर्कशॉप शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : 18th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री ने 61,000 नए सरकारी कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

  • TAGS
  • [post_tags]