Nari Shakti 12 Years: प्रधानमंत्री का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

0
145
Nari Shakti 12 Years
Nari Shakti 12 Years: प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

Nari Shakti 12 Years, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘नारी शक्ति के 12 साल’ का जश्न मनाया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पिछले 12 वर्षों में, नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और यह सभी क्षेत्रों में दिखाई देता है।

सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयास बहुत गहरे

प्रधानमंत्री ने कहा, वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, आवास, खेल, विज्ञान और शासन तक, महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, एनडीए सरकार के महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के प्रयास बहुत गहरे हैं और सरकार की इन कोशिशों से ऐसा माहौल बनाने में मदद मिली है जहां महिलाएं अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सकती हैं और राष्ट्र-निर्माण में और भी मजबूती से योगदान दे सकती हैं।

ड्रोन तकनीक विकसित करने में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

प्रधानमंत्री ने ड्रोन तकनीक विकसित करने की दिशा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और रुचि की भी सराहना की, जिससे अवसरों के नए रास्ते खुले हैं और देश भर में विकास का परिदृश्य बदला है। उन्होंने कहा, मुझे विशेष रूप से खुशी है कि भारत की नारी शक्ति विज्ञान, अंतरिक्ष और नवाचार जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है।

स्वयं सहायता समूहों का सक्रिय रूप से समर्थन 

पीएम ने कहा, हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों का सक्रिय रूप से समर्थन कर रही है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। मोदी की यह टिप्पणी तब आई है जब बतौर प्रधानमंत्री बने उन्हें 4,399 दिन पूरे करने पर बधाई देने के लिए नई दिल्ली में इकट्ठा हुए। इस उपलब्धि के साथ वे लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बन गए हैं। एनडीए नेताओं ने पिछले 12 वर्षों में लागू की गई विकास पहलों, शासन सुधारों और कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

यह भी पढ़ें : Jaspal Rana Death: प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

  • TAGS
  • [post_tags]