Homeहरियाणामहेंद्रगढ़Mother's Day: सूरज स्कूल बलाना में मनाया मदर्स डे, नन्हें बच्चों संग...

Mother’s Day: सूरज स्कूल बलाना में मनाया मदर्स डे, नन्हें बच्चों संग मदर्स को भी किया सम्मानित

  • बच्चों का जीवन बनाने में मां का बहुत बड़ा योगदान – विजय यादव टूमना

Aaj Samaj, (आज समाज),Mother’s Day,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
सूरज स्कूल बलाना में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमैन विजय यादव टूमना, संरक्षक महेन्द्र सिंह एवं प्राचार्य डॉ. एस.एस. यादव ने द्विप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने खूब मस्ती की, वहीं बच्चों की माताओं के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान क्विज और म्यूजिकल चेयर में मदर्स ने हिस्सा लिया। आयोजन में मदर्स डे सेलिब्रेशन हुआ और सभी ने मिलकर केक काटा। मदर्स के लिए म्यूजिकल चेयर, क्विज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बच्चों का जीवन बनाने में मां का होता है बहुत बड़ा योगदान

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन विजय यादव टूमना ने कहा कि बच्चों का जीवन बनाने में मां का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने बताया कि स्कूल में नन्हे मुन्हे बच्चों की मदर्स ने आकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दिया। मातृ शक्ति ने कविता गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में फन गेम के माध्यम से भी मनोरंजक प्रस्तुतियां देखने को मिली।

बच्चों का जीवन बनाने में मां का बहुत बड़ा योगदान
बच्चों का जीवन बनाने में मां का बहुत बड़ा योगदान

प्राचार्य डॉ. एस.एस. यादव ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से हमारे जीवन में मां का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि केवल इसी दिन नहीं बल्कि प्रत्येक दिन हमें अपनी मां का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने हमें हमारा अस्तित्व प्रदान किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मां का सम्मान करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : Rashifal 13 May 2023: इन राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें : Haryana Central University: हकेवि की दो शोधार्थी प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए चयनित

Connect With  Us: Twitter Facebook

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular