डीएवी पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल का पुरस्कार के लिए चयन

0
188
Selection for the Award of Principal of DAV PG College
Selection for the Award of Principal of DAV PG College

प्रवीण वालिया, Karnal News:
डीएवी पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी का चयन उन्नत भारत सेवाश्री शिक्षा रतन पुरस्कार के लिए हो गया है। उन्नत भारत संगठन नई दिल्ली की ओर से यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 5 शिक्षाविदों को दिया जाता है।

26 वर्षों से जुड़े हैं शिक्षा क्षेत्र से

इसके लिए हरियाणा से डा. आरपी सैनी को चुना गया है। डा.आरपी सैनी को पुरस्कार की घोषणा के बाद से ही शिक्षाविदों में खुशी का माहौल है। उनको बधाई देने वाले लोगों का महाविद्यालय परिसर में तांता लगा है। विदित रहे प्रिंसिपल डा. आरपी सैनी 26 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भारत की कई प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी के शोधार्थी उनके मार्गदर्शन में पीएचडी कर रहे हैं। उनकी 5 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सेमिनारों में 100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।

ये पुरस्कार पाने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति

इतना ही नहीं वह वर्तमान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष और शैक्षणिक परिषद के सदस्य भी हैं। पहले वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की कार्यकारी परिषद, उपकुलपति प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय कोर्ट, पाठयक्रम कमेटी, डीपीआई कमेटी के सदस्य रह चुके हैं।

ये पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे हरियाणा से अकेले व्यक्ति हैं। पुरस्कार के लिए चयन पर डॉ आरपी सैनी ने कहा कि हमेशा से ही उनका यह प्रयास रहा है कि योग्य, गरीब, देहात और जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए उच्चतम शिक्षा की बेहतरीन व्यवस्था वह कर सकें, इसके साथ ही महिला शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य है, जिसको लेकर सदैव वह कार्यरत रहते हैं।

मेरे लिए सम्मान का विषय: डा. सैनी

उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान यही है कि मैं समाज में अंतिम पायदान पर खड़े किसी छात्र-छात्रा के लिए अच्छी और सस्ती सुव्यवस्थित शिक्षा की व्यवस्था कर सकूं, जिससे कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और गौरव मिल सके। उन्होंने उन्नत भारत संगठन का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को पहचान कर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE