नेशनल डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित 

0
266
Event organized on the eve of National Doctor's Day
Event organized on the eve of National Doctor's Day
  • एसपी गंगा राम पूनिया ने डाक्टरो को समाज के लिए अच्छे कार्य करने के लिए किया प्रेरित
प्रवीण वालिया, Karnal News:
30 जून को आईएमए करनाल द्वारा नेशनल डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में डॉक्टरों की समाज के प्रति प्रतिबंधिता तथा डॉक्टर और मरीज के रिलेशनशिप पर गहन चर्चा की गई और मरीजों के लिए चिकित्सा जगत की नई नई खोज करने हेतु प्रयोग पर भी विचार विमर्श हुआ।

चिकित्सा रत्न पुरस्कार की शुरुआत 

इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा पहली बार चिकित्सा रत्न पुरस्कार की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गंगा राम पुनिया पुलिस अधीक्षक करनाल एवं वशिष्ठ अतिथि डॉ योगेश शर्मा सिविल सर्जन करनाल उपस्थित रहे। गंगा राम पुनिया ने डॉक्टरो द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की और आगे भी समाज के लिए अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

डॉक्टर्स को साधारण इंसान का दर्जा

सिविल सर्जन डॉक्टर योगेश शर्मा ने चिकित्सा रत्न पुरस्कार पाने वाले सभी डॉक्टर्स को बधाई दी और अन्य डॉक्टरों से अच्छा काम करते रहने की इच्छा जाहिर की। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर संजय खन्ना ने सभी डॉक्टर्स को नेशनल डॉक्टर दिवस पर बधाई दी इस उपलक्ष में डॉक्टर संजय खन्ना ने कहा कि हम समाज से कोई विशेष सम्मान नहीं चाहते।
हम भगवान से जीवन रक्षा का भी दर्जा नहीं चाहते। लेकिन हम हैवान का दर्जा भी नहीं चाहते। हम एक उस साधारण इंसान का दर्जा चाहते हैं। वह ना तो जीवन दाता है और ना ही जीवन हतां है। उसका भी परिवार है। समाजिक दायित्व है उसे भी आराम चाहिए। वह चिकित्सक होने के साथ साथ इनशान भी है।

समाज की सेवा करते रहें

समाज हम पर विश्वास करें हम इसी प्रतिबद्धता के साथ समाज की सेवा करते रहें। कार्यक्रम में कुछ डॉक्टरों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने हेतु सम्मानित भी किया गया सम्मानित होने वाले डॉक्टर में डॉक्टर संजय कालरा, डॉक्टर गुलशन नंदा, डॉक्टर कमल किशोर, डॉक्टर ज्योति गुप्ता, डॉक्टर सुमित खंडूजा,को विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर ऐ एल भाम्भा, डॉ अभय सूद, डॉ अरविंद भाई,डॉ प्रमोद गर्ग, डॉ गगन कौशल, सचिव डॉ रजत मिमानी, वित्त सचिव डॉक्टर आरती कौशल, सह सचिव डॉ लोकेंद्र सिंह एवं डॉ अदविती अरोडा भी उपस्थित रहे।
SHARE