ससुरालियों का युवक और परिजनों पर जानलेवा हमला

0
238
Deadly Attack by in-laws on Youth and Family
Deadly Attack by in-laws on Youth and Family

प्रवीण वालिया, Karnal News:
प्रेम नगर में रहने वाले एक युवक और उसके परिवार पर ससुरालियों ने पत्नी के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इससे परिजनों को गंभीर चोटें आई हैं। युवक ने पुलिस को शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दो महिलाओं समेत 15 पर केस दर्ज

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो महिलाओं सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रेम नगर निवासी सुनील ने बताया कि गोहाना सोनीपत के रहने वाले ज्योति, बाला देवी, दीपक, नरेश, राहुल और 10 लोगों ने उस समय उनके घर पर जानलेवा हमला बोल दिया। उस समय हमलावरों ने घर में खेल रहे दोनों बच्चों को जबरन ले जाने की कोशिश की। जब विरोध किया तो पहले गालीगलौज किया। इसके बाद उनके साथ हाथापाई की। आरोपियों ने उन पर और उनकी बहनों पर हमला बोल दिया। डंडो से उन पर तथा उनकी दो बहनों पर हमला बोल दिया। इससे उनको काफी चौटे आई हैं।

आरोपियों ने महिलाओं के कपड़े तक फाड़े

उन्होंने उनकी बहनों के कपड़े तक फाड़ दिए। आसपास रहने वालों ने उन्हें बचाया। जाते समय वह उसके छोटे बेटे को अपने साथ ले गए। इसके साथ ही सोने चांदी के जेव रात और अन्य सामान भी साथ में ले गए और जान से मार ने की धमकी दी। फरियादी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

SHARE