सरकार के दबाव के आगे नहीं झुकेंगी कांग्रेस, आंदोलन करते रहेंगे : कुमारी शैलजा

0
239
Congress will not Bow Down to Government's Pressure: Kumari Selja
Congress will not Bow Down to Government's Pressure: Kumari Selja

इशिका ठाकुर, Karnal News:
कहा : भाजपा राज में कानून व्यवस्था हो चुकी है पूरी तरह चौपट
बोली : सरकार ई.डी और सी.बी.आई का प्रयोग कर रही है अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को दबाने में
कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने ललित बुटाना के नेतृत्व में किया कुमारी शैलजा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत

करनाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुका है। महंगाई से आम जन त्राहि-त्राहि कर रहा है।

हरियाणा बेरोजगारी तरफ बढ़ रहा

बेरोजगारी में हरियाणा नम्बर-1 की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में आम लोग भाजपा के खिलाफ संगठित हो चुके है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी के साथ रही है, उनके मुद्दों को पिछले 8 साल से कांग्रेस उठा रही है। यही कारण है कि आम आदमी की आवाज दबाने के लिए केंद्र की एन.डी.ए सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी की पूछताछ के माध्यम से परेशान कर रही है। लेकिन कांग्रेस दबने वाली नहीं है।

ललित बुटाना का स्वागत किया

Congress will not Bow Down to Government's Pressure: Kumari Selja
Congress will not Bow Down to Government’s Pressure: Kumari Selja

वह आज करनाल में हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना के निवास पर पहुंचे। जहां कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने ललित बुटाना के नेतृत्व में उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कुमारी शैलजा ने कहा कि केंद्र की एन.डी.ए सरकार ई.डी और सी.बी.आई का प्रयोग अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को दबाने में कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है कि आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया है।

कानून व्यवस्था पर सवाल

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी या नहीं इसका फैसला आलाकमान करेगा। कुलदीप बिश्नोई के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब देर हो चुकी है कुलदीप बिश्नोई को मनाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया को सरकार का प्रोत्साहन मिल रहा है और यही कारण है कि डी.एस.पी को डम्पर तले कुचल दिया गया। अभी तक मुख्य आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है।

विधायक इस्तीफा देने के लिए मजबूर

विधायकों तक को धमकी मिल रही है आज तक सरकार धमकियों के पीछे जो लोग है उन्हें गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है। जिसके चलते विधायक अपने पद से इस्तीफा तक देने के लिए मजबूर हो रहे है। उन्होंने करनाल में डी.टी.पी की कार्रवाई को लेकर कहा कि आखिरकार जब अवैध निर्माण हो रहे थे तो क्या अफसर सो रहे थे। उस समय कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अब जब गरीब लोग अपने मकान बना चुके है और उनके पास रजिस्ट्री है तो उनके मकान ढहाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि करनाल में अब तक कई घोटाले सामने आए है लेकिन इन में क्या कार्रवाई हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस अवसर पर मौजूद रहे

Congress will not Bow Down to Government's Pressure: Kumari Selja
Congress will not Bow Down to Government’s Pressure: Kumari Selja

इस अवसर पर विधायक शमशेर सिंह गोगी, इंद्रजीत गोराया, पूर्व विधायक रिशाल सिंह, डा. नवजोत कश्यप, मुनीश परवेज राणा, अरुण पंजाबी, राजेन्द्र बल्ला, ओम प्रकाश सलूजा, राजेश चौधरी, राजबीर चौहान, जोगिन्द्र नली, राज किरण सहगल, मुनीश कामरा, दिनेश सेन,  प्रमोद शर्मा, धर्मपाल कौशिक, रोहित जोशी, चरणदेव कामरा, राजेश सुल्तानपुर, एडवोकेट सुखराम पाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE