लेदर हब बनाने की 8 साल पहले की थी घोषणा, अब तक अमल नहीं: त्रिलोचन

0
230
Announcement of Making Leather Hub was 8 Years Ago
Announcement of Making Leather Hub was 8 Years Ago

इशिका ठाकुर, Karnal News:
कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि करनाल में इस समय हजारों परिवारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए लेदर हब की स्थापना करना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2014 में विधानसभा चुनावों के दौरान करनाल में बड़े लेदर क्लस्टर बनाने की घोषणा की थी लेकिन आठ साल बाद भी इस पर अमल नहीं हो पाया हैं।

करनाल के बजाय रोहतक को त्वज्जो

उल्टे लेदर क्लस्टर करनाल के बजाय रोहतक में बनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि करनाल में बनने वाले डोमेस्टि क हवाई अड्डे को हिसार ले गए। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल से मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में कानपुर और आगरा के बाद सबसे ज्यादा लेदर का समान बनाने वाले कारीगर करनाल में रहते हैं।

यहां पर लगभग दस हजार छोटे बड़े लेदर के व्यवसायी हैं। उनके यहां लगभग पंद्रह से बीस हजार कर्मचारी काम करते हैं। सदर बाजार में घर घर में जूता बनाया जाता हैं। लगभग 50 से 60 हजार लोग लेदर उद्योग पर निर्भर है। पिछले कई दशकों से यह उद्योग असंगठित क्षेत्र में है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से करनाल में लेदर उद्योग का क्लस्टर बनाने के साथ लेबोरेटरी बनाने की मांग की हैं।

SHARE