12 वर्ष की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, लौटे बिहार

0
362
12 year old Girl gave Birth to a Child
12 year old Girl gave Birth to a Child

इशिका ठाकुर, Karnal News:
करनाल में 12 साल की एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। लड़की ने बच्चे को जन्म करनाल के कल्पना चावला सरकारी मेडिकल अस्पताल में दिया। दोनों का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। जच्चा और बच्चा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीडब्ल्यूसी के सदस्य उठा रहे हैं।

5 माह की गर्भवती आई थी करनाल

12 year old Girl gave Birth to a Child
12 year old Girl gave Birth to a Child

सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि बच्ची को जन्म देने वाली लड़की बिहार की रहने वाली है। वह जब करनाल आई उस समय वह लगभग 5 माह की गर्भवती थी। वह सेक्टर 32-33 के नजदीक बनी झुग्गी-झोपड़ियों में माता-पिता के साथ रह रही थी।

सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों को बच्ची के प्रेग्नेंट होने का पता तब लगा जब एक अभियान के तहत प्रवासी लोगों के पुनर्वास के लिए आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। बच्ची का आधार बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तो उन्हें बच्ची की उम्र को देखकर उसके प्रेग्नेंट होने का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत करनाल सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों को दी। सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने बच्ची को रेस्क्यू कर लिया और उसकी देखभाल करनी शुरू कर दी।

कार्रवाई डर से जच्चा-बच्चा लौटे बिहार

12 year old Girl gave Birth to a Child
12 year old Girl gave Birth to a Child

अब इस लगभग लड़की ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। नवजात बच्चे और उसकी नन्हीं मां का स्वास्थ्य ठीक है। बच्ची के माता-पिता पुलिस कार्रवाई के डर से बिहार लौट गए। करनाल सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले को बिहार पुलिस के पास भेज दिया है, जिससे कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

सीडब्ल्यूसी के अधिकारी बच्ची के माता-पिता के करनाल आने के इंतजार में हैं, जिससे कि नवजात को गोद लेने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके। इस प्रकार के मामलों में अक्सर दोषी पकड़ में नहीं आते, क्योंकि पुलिस की जांच के दायरे का क्षेत्र बड़ा हो जाता है।

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE