Karnal News : बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मक्का की खरीद में भारी गिरावट से किसानों का बुरा हाल

0
124
बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता
बरसात ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Aaj Samaj (आज समाज), Karnal News, करनाल, 8जुलाई, इशिका ठाकुर :
मक्का की खरीद में भारी गिरावट से किसानों का बुरा हाल, बरसात से बार बार भीगने से नमी वाले मक्के का भाव 500 रुपये तक पहुंचा,किसानों का आरोप अगर मंडियों में फसल रख रखाव के लिए पर्याप्त शेड होते तो आज यह मार ना झेलनी पड़ती,सरकार के मंडीकरण करने में अव्यवस्था, सरकार का किसानों को मोटा अनाज उगाने पर जोर किन्तु मंडी में फसल की खरीद ना होने से किसान ठगा महसूस कर रहा।

किसानों को तिहरी मार झेलनी पड़ रही है

मक्के के भाव ने किसानों को बुरी तरीके से परेशान कर के रख दिया है। सूखे मक्के का दाम 1700 रुपये तक है।पहले बाजार में नमी वाले मक्के का दाम 900 से 1100 रुपये तक दाम मिल रहा था।लेकिन लगातार हो रही बरसात के कारण मक्के में नमी बरकरार होने से मक्के का दाम ज्यादा गिर गया है। किसानों का कहना है कि मंडी कोई इसे 500 रुपये तक भी नही ले रहा है। पत्रकारों से बातचीत में किसानों ने बताया कि किसानों को तिहरी मार झेलनी पड़ रही है जिसमे प्रकृति मार,सरकारी मार और व्यपारी मार से किसानों को परेशानी में डाल दिया है। लगातार बरसात से मक्का कई बार भीग गया, प्रशासन के मंडी में फसल रखरखाव के पर्याप्त इंतजाम नही है और भीगी फसल को सही दामो में व्यपारी लेने को तैयार नही है जिसके चलते किसानों की दुर्गति हो रही है।

करनाल मंडी सचिव ने बताया कि इस वर्ष मंडी में 23 हजार 9 सो 43 किवंटल आ चुका है। किसानों को मक्के का कम दाम मिलने की किसी भी प्रकार की शिकायत उन्हें नही मिली है। भीग चुके मक्के को दोबारा से सूखा कर के खरीदा जाएगा। ज्यादा भीग चुके मक्के की फसल में दुर्गन्ध होने से उसकी सफाई व्यवस्था करवा दी जाएगी।

वहीं किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि हम मंण्डी में फसल लेकर आ चुके है,यह सरकार का काम है कि उसके रखरखाव की व्यापक व्यवस्था बनाएं। हमे हमारी फसल के पूरे दाम मिले।

यह भी पढ़ें : Municipality Kanina : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से की वीडियो कॉन्फ्रेंस

यह भी पढ़ें : Shri Jain Shvetambara Mahasabha : विनय जीवन की प्रथम सीढ़ी है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE