करनाल : सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है : रमेश सैनी

0
522
Ramesh Saini, former state general secretary of Haryana Congress
Ramesh Saini, former state general secretary of Haryana Congress

प्रवीण वालिया, करनाल :
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी ने कहा कि मंहगाई को लेकर चारों ओर हाय-तौबा मची हुई है। सरकार ने एक साल में डीजल और पैट्रोल के दाम सबसे अधिक बढ़ाए हैं। डीजल के दाम 35 प्रतिशत बढ़ाए हैं। धान के सीजन में किसानों को इससे अधिक परेशानी हो रही है। सरकार एक तरफ किसानों को राहत देने का ऐलान करती है। दूसरे रास्ते डीजल बीज,खाद केदाम बढ़ाकर उनसे सब कुछ छीन लेती है। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में रसोई गैस का सिलेंडर 350 रुपए का था। अब 900 रुपए को पार कर गया। पैट्रोल कांग्रेस के राज में 56 रुपए था। अब सौ को पार कर चुका है। जबकि इंटरनेशनल मार्कीट में कच्चे तेल के दाम गिरे हैं। कांग्रेस के राज में कच्चे तेल के दाम आसमान पर पहुंच गए थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने मंहगाई नहीं बढने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में सरसों का तेल 50 रुपए किलो था लेकिन भाजपा के राज में 200 को पार कर गया है।

भाजपा सरकार ने मंहगाई को सबसे उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार मध्यम वर्ग को समाप्त करने पर तुली हुई है। गरीब को केवल गेहूं दे कर ही पेट नहीं भरा जा सकता है। 900 रुपए का गैस सिलैंडर गरीब कैसे खरीद सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने डिपो सें मिलने वाला सरसों का तेल बंद कर दिया। अब गरीब के खाते में 190 रुपए आएंगे। पहले दो किलो तेल मिलता था। अब एक किलो तेल के लिए गरीब को अपनी जेब से और रुपए देने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार गरीब और मध्यम वर्ग को खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मंहगाई पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।  

SHARE