करनाल के डीसी का तबादला हुआ गुरुग्राम, अनीश यादव होंगे नए डीसी : Karnal DC Transferred To Gurugram

0
1447
Karnal DC Transferred To Gurugram
Karnal DC Transferred To Gurugram

Karnal DC Transferred To Gurugram

प्रवीण वालिया,  करनाल: 
Karnal DC Transferred To Gurugram : करनाल के डीसी निशांत कुमार यादव का तबादला गुरूग्राम के उपायुक्त के तौर पर हुआ है। उनके स्थान पर सिरसा के डी सी अनीश यादव करनाल के नए उपायुक्त होंगे। बता दें कि उपायुक्त निशांत कुमार यादव का जन्म मई 1990 में अलवर जिले के बहरोड़ गांव में हुआ था।
उन्होंने आईआईटी दिल्ली से कैमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की और वर्ष 2013 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में ज्वॉइन किया था। उन्होंने करीब 1 वर्ष 5 महीने एसडीएम सोनीपत, इतना ही समय एडीसी करनाल, करीब 1 वर्ष तक एचपीएससी में सचिव, उसके उपरांत नगर आयुक्त करनाल तथा करीब 2 वर्ष 1 महीने से उपायुक्त करनाल तथा सीईओ करनाल स्मार्ट सिटी का कार्यभार संभाला।

स्मार्ट सिटी की कईं परियोजनाएं (Anish Yadav will be the new DC)

करनाल में उपायुक्त के तौर पर उनकी सेवाएं हमेशा स्मरणीय रहेंगी। यही नहीं बतौर के एससीएल के सीईओ निशांत यादव के प्रयास करनाल को निरंतर स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए रहे और इसी के चलते स्मार्ट सिटी की कईं परियोजनाएं मूर्त रूप में आई जिनसे यहां के नागरिकों को लाभ और सुविधा मिल रही है।
मुख्यत: परियोजनाओं की बात करें तो सैक्टर 12 में नगर निगम कार्यालय भवन में स्थापित इंटिग्रेटिड कमांड एण्ड कंट्रोल सैंटर से यातायात व्यवस्था में जो सुधार और नियंत्रण हुआ है वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। करनाल की जनता शहर के चौंक चौराहों पर लगे अत्याधुनिक कैमरों और ट्रैफिक लाईटों के नियमों का पालन कर रही है।
इसी प्रकार पश्चिमी यमुना नहर से जुड़े कैनाल डेव्लेपमेंट प्रोजैक्ट भी लगभग मुकम्मल होने को है। शहर की तमाम मुख्य सड़कों को सुदृढ़ बनाकर उनका कायाकल्प किया गया है। शहर से गुजरते नेशनल हाईवे के 7 फ्लाईओवर अंडर स्पेस का सौंदर्यीकरण भी किया गया है।
Karnal DC Transferred To Gurugram

Read Also : 7ए का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : दुष्यंत चौटाला : Violators Of 7 A Will Not Be Spared

Read Also : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तालमेल कमेटी, प्रदेशव्यापी हड़ताल 63वा दिन : Anganwadi Workers Statewide Strike 63rd Day

Connect With Us:-  Twitter Facebook