प्रवीण वालिया, करनाल:
करनाल शहर में होने वाली प्रदेश स्तरीय भाजपा की मीटिंग में आज सैंकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा के इस कार्यक्रम में सीएम ने शिरक्त की है। आज सूर्य उदय होते हुए जब अपनी दिन चर्या के मुताबिक लोग अपनी दुकानों प्रतिष्ठानों व अपनी नौकरियों पर डयूटी के लिए निकले तो शहर में आकर चारों और लगे जाम का नजारा देखा तो दंग रह गए। शहर को पूरी तरह से पुलिस छावनी बना दिया गया। चारों और पुलिस ही पुलिस। पुलिस ने डंपरों व बड़े ट्रकवालों से उनके ट्रक अपने कब्जे में लेकर उन्हें बीच रोड के खड़ा कर जाम लगा दिया। आज शहर में पुलिस के इंतजाम ऐसे दिखे की कोई परिंदा भी पर न मार सके। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से लोग काफी खफा दिखे। एक गर्भवती महिला व अन्य बीमारियों से त्रस्त लोग जाम में फंसे कहराते रहे। लेकिन किसी ने इंसानियत के नाते भी उनकी कोई मदद नहीं की। बल्कि मीडिया वालों ने उन्हें अन्य रास्तों के बारे में बताकर उनकी मदद की। पुलिस वाले अपनी डयूटी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान बने रहे और मूक दर्शक बन कर जरूरत मंद लोगों व बीमारियों से पीडि़त लोगों की मदद करने में भी नाकाम रहे। कारण कि उन्हें तो अपने आकाओं का हुक्म कर हाल में मानना है। इस जाम में लोग फंसे रहे। कुछ लोग कई कई किलोमीटर अन्य रास्तों से होकर जाने के लिए मजबूर हुए। कई जगह स्वागत के लिए खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से जब पूछा गया कि शहर के सभी रास्ते बंद हैं, लोग परेशान हैं तो उनका कहना था कि रास्ते खुले हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि अनेक जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए खड़े हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के दावों के बावजूद आज शहर में सैंकड़ों लोग फंसे रहे। कुछ लोगों का कहना है कि यदि एकाएक शहर की सीमाओं को सील करना था और भाजपा की मीटिंग थी तो पहले से ही लोगों को बता देना चाहिए था ताकि लोग अपने घरों व आस पास के गांवों से न निकलते। रेलवे रोड को तो पूरी तरह से सील कर पूरे शहर में नाकेबंदी की गई। वहीं भाजपा की इस मीटिंग की भनक लगते ही किसान भी टोल प्लाजा पर पहुंच रहे हैं। शहर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील रहा। रेलवे रोड व दूर-दूर तक परिंदा भी पर न मार सके इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस के आला अधिकारी पूरी तरह से अपनी डयूटी के प्रति सचेत रहे और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों को दिशा निर्देश देते नजर आए। ताजा जानकारी के मुताबिक उधर सीएम की बैठक का विरोध कर रहे किसानों ने नैशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के चलते पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। जिसमें कई लोगों के घायल होने का भी समाचार है। बता दें कि शहर के होटल प्रेम प्लाजा में पंचायत व स्थानीय निकाय के चुनावों को लेकर भाजपा सरकार की एक महत्वपूर्ण मीटिंग चल रही है। जिसमें सीएम मनोहर लाल मौजूद हैं। उधर किसान भी भाजपा की इस मीटिंग का विरोध जता रहे हैं।


