कांगड़ा: केजरीवाल के शिक्षा मॉडल पर क्यों बरसे शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के शिक्षा मॉडल को हिमाचल में शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर ने खोखला करार दिया। 23 अप्रैल को दिल्ली के सीएम हिमाचल के कांगड़ा आए थे और जय राम सरकार पर निशाना साधा था।

0
272
कांगड़ा: केजरीवाल के शिक्षा मॉडल पर क्यों बरसे शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर
कांगड़ा: केजरीवाल के शिक्षा मॉडल पर क्यों बरसे शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर

आज समाज डिजिटल, शिमला:
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के शिक्षा मॉडल को हिमाचल में शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर ने खोखला करार दिया। 23 अप्रैल को दिल्ली के सीएम हिमाचल के कांगड़ा आए थे और जय राम सरकार पर निशाना साधा था।

केजरीवाल को दी शालीनता बरतने की सलाह

गोविंद ठाकुर ने केजरीवाल की भाषा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ये भी नहीं जानते कि अपने राजनीतिक विरोधी के खिलाफ अगर कुछ बोलना है तो शालीनता रखनी चाहिए। जो दावे केजरीवाल ने किए हैं, उन्हें कैबिनेट मंत्री ने एबीसी करार दिया। ए-एडवर्टिजमेंटस बी-ब्लेम और सी-यानी कैंपेन। कहा कि केजरीवाल के सभी दावे केवल मात्र प्रचार तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केवल 1036 स्कूल चलाती है जबकि हिमाचल में सरकारी स्कूलों की संख्या 15 हजार से ज्यादा है।

दिल्ली में 24 हजार शिक्षकों के पद खाली

उन्होंने कहा कि दिल्ली के 80 प्रतिशत स्कूलों में हेडमास्टर या प्रिंसिपल नहीं है और 24000 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। साथ ही कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिलों में 8 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली में अध्यापकों को वेतन न दिए जाने पर दिल्ली सरकार को हाई कोर्ट ने फटकार भी लगाई है।उन्होंने कहा कि ठउढउफ (बाल अधिकार आयोग) की टीम द्वारा दिल्ली के स्कूलों की वास्तविकता जांचने पर पाया गया कि एक स्कूल का भवन दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा अपने किसी मित्र के एनजीओ को दिया है। बच्चे बाहर पढ़ रहे हैं, एक आदर्श स्कूल बिना छत का है।

लड़कियों से भेदभाव करने का भी आरोप

एक स्कूल में लड़कियों से इस कद्र भेदभाव किया जा रहा है कि उन्हें वोकेशनल सब्जेक्ट के नाम पर केवल सिलाई- कढाई की अनुमति है। आधे स्कूलों के पास भवन नहीं है और अधिकतर स्कूलों में शिफ्ट में कक्षाएं चलती हैं। गोविंद ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बताने वाले केजरीवाल के बेटे ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा से बाहरवीं की परीक्षा दी, इतना ही नहीं, उनके डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने बेटे का एडमिशन गाजियाबाद के एमिटी स्कूल में करवाया है। गोविंद ठाकुर ने केजरीवाल के सभी दावों को सिरे से खारिज किया और केवल प्रचार करार दिया।

ये भी पढ़ें : करनाल में कांग्रेस का कान खोलो प्रदर्शन, तालाबंदी का अल्टीमेटम
ये भी पढ़ें : हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में क्यों हुई बिजली गुल, गहराएगा संकट, ये हैं कारण
SHARE