Kalraj Mishra appointed as Governor of Himachal Pradesh, Acharya Devvrat appointed in Gujarat: कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त, आचार्य देवव्रत गुजरात में नियुक्त

0
431

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेपूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया। दोनों राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर दिया है। दोनों के अपने-अपने राज्यों में पद संभालने के बाद नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी। कलराज भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह तीन बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वह कैबिनेट मंत्री थे। उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने सितंबर 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था। माना जाता है कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मजबूत समर्थन प्राप्त है।