घर पर इन कामों को करने से बचे, हो सकता है कर्जा Vastu Tips to Avoid Debt

0
466
Vastu Tips to Avoid Debt
Vastu Tips to Avoid Debt

Vastu Tips to Avoid Debt

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Vastu Tips to Avoid Debt : अच्छा और बुरा समय व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन कई बार व्यक्ति का इतना ज्यादा नुकसान हो जाता है कि उसकी भरपाई में काफी समय लग जाता है। इन्हीं में से एक है कर्ज में डूबना। यह एक ऐसी समस्या है जिससे व्यक्ति जल्द नहीं उबर पाता है और कई बार तो जीवन भर उसकी भरपाई करनी पड़ जाती है। वास्तु के अनुसार, कई बार रोजाना की दिनचर्या में हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन वास्तु संबंधी गलतियों से बचा जाएगा।

Vastu Tips to Avoid Debt
Vastu Tips to Avoid Debt

प्रवेश द्वार पर कूड़ेदान

वास्तु के अनुसार, कभी भी बाहर या अपने घर के प्रवेश द्वार पर कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें। इससे आपका समाज में हमेशा मान-सम्मान बरकरार रहेगा।

बिस्तर पर खाना खाना 

कई लोगों की आदत होती है कि वह बिस्तर पर ही खाना खाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इस आदत को गलत बताया गया है। वास्तु के अनुसार, इस गलती के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरी असर पड़ता है। यह गलती व्यक्ति को गरीब बना देती है और समृद्धि में बाधा आने लगती है।

रात को गंदे बर्तन किचन छोड़ना

कई लोगों की आदत होती है कि रात को गंदे बर्तन किचन में ही छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा रात को सोने से पहले सभी गंदे बर्तनों को छू लेना चाहिए और किचन को ठीक ढंग से साफ कर लेना चाहिए।

दूध, दही या फिर नमक देना 

वास्तु के अनुसार, शाम के समय कभी भी किसी व्यक्ति को दूध, दही या फिर नमक नहीं देना चाहिए। यह गलती आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डाल सकती है।

किचन या बाथरूम में पानी के खाली बर्तन रखना

वास्तु के अनुसार रात के समय किचन या बाथरूम में पानी के खाली बर्तन नहीं रखने चाहिए। बाथरूम में हमेशा कम से कम एक बाल्टी पानी से भरी रखना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद  मिलती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सही रहती है।

Vastu Tips to Avoid Debt

READ More : गर्मियों में कैसे रहें फिट और स्वस्थ, बस रखें इन बातों का ध्यान Stay Healthy in Summer

Read More : नीम का तेल बाल झडऩे की समस्या से दिलाता है निजात Benefits of Neem Oil

SHARE