Advantages And Disadvantages Of Wood Pattern Materials लकड़ी पैटर्न मटेरियल के लाभ और हानियाँ

0
743
Advantages And Disadvantages Of Wood Pattern Materials

आज समाज डिजिटल, अम्बाला:
Advantages And Disadvantages Of Wood Pattern Materials:
लकड़ी के पैटर्न का प्रयोग आजकल अन्य पदार्थों की तुलना में अधिक किया जा रहा है। लकड़ी पैटर्न का प्रयोग बहुत ही प्राचीन समय से होता चला आ रहा है। लकड़ी पैटर्न के लिए हल्की होने के कारण परफेक्ट होती है क्योंकि मोल्डिंग करने के बाद इसे आसानी से निकाला और बैठाया जा सकता है। इसमें पैटर्न बनाने के लिए बहुत सारे गुण हैं परंतु इसमें कुछ अवगुण भी होते हैं। सबसे बड़ी कमी है कि यह नमी सोखता है और मौसम के प्रभाव से प्रभावित भी होता है।

लकड़ी के पैटर्न  लाभ और हानियाँ

इसमें ऐसे अनेक अवगुण भी पाए जाते हैं इन अवगुणों को दूर करने के लिए लकड़ी का पैटर्न बनाने के लिए, लकड़ी को तैयार करना पड़ता है जिसके लिए लकड़ी की सीजनिंग की जाती है। अगर पार्ट-पुर्जो का उत्पादन कम करना होता है तो लकड़ी का पैटर्न उसके लिए परफेक्ट होता है परंतु अगर उत्पादन अधिक करना होता है तो लकड़ी का पैटर्न उसके लिए उपयुक्त नहीं होता है। लकड़ी बहुत बड़ी ढलाई और कम मात्रा में उत्पादन के लिये अति उत्तम होता है। लकड़ी के पैटर्न का निर्माण करते समय इसको पैटर्न का आकार आसानी से दिया जा सकता है इसमें आकार देने के लिए अधिक जटिलता की आवश्यकता नहीं होती है।

Advantages And Disadvantages Of Wood Pattern Materials

पैटर्न बनाने के लिए उपयुक्त लकड़ियां

जिस लकड़ी को पैटर्न बनाने के लिए चुनना चाहिए उस में गांठ नहीं होनी चाहिए। पैटर्न प्रयोग की जाने वाली लकड़ी टेढ़ी-मेढ़ी ना हो, लकड़ी सुखी, सीधी और रेशे वाली ही होनी चाहिए। जिस लकड़ी का सीजनिंग हुआ हो उसी लकड़ी को पैटर्न बनाने के लिए प्रयोग करना चाहिए अन्यथा ऐसा नहीं करने पर पैटर्न (Pattern) का जीवन काल कम हो जाता है।

पैटर्न के लिए लकड़ियों का प्रयोग अधिक किया जाता है

सागौन की लकड़ी : यह लकड़ी फर्नीचर में उपयोग होने के कारण थोड़ी महंगी तो होती है परंतु यह कठोर और सामर्थ्यवान होती है। सागौन की लकड़ी में दीमक नहीं लगते हैं। इसलिए इसका प्रयोग पैटर्न बनाने के लिए करना उपयुक्त होता है।

देवदार की लकड़ी : इस लकड़ी पर मशीन इन प्रक्रिया आसानी से हो जाती है जिससे इसकी सतह चिकनी प्राप्त होती है और इसके द्वारा कार्य करना भी सुविधाजनक होता है परंतु यह लकड़ी थोड़ी कम कठोर होती है फिर भी इसका प्रयोग पैटर्न बनाने के लिए किया जाता है।

पाइन की लकड़ी : पाइन की लकड़ी का भी प्रयोग पैटर्न बनाने के लिए किया जाता है। यह लकड़ी कमजोर होती है फिर भी इसका प्रयोग पैटर्न बनाने के लिए किया जाता है। इस लकड़ी में यह गुण पाया जाता है कि यह अच्छी सतह का निर्माण करती है, हल्की होती है, कार्य को सुगमता पूर्वक समाप्त करती है। इसलिए इसका प्रयोग किया जाता है।

महोगनी की लकड़ी : महोगनी की लकड़ी द्वारा अच्छी सतह फिनिशिंग प्राप्त की जा सकती है। यह लकड़ी बहुत ही कठोर सामर्थ्यवान तथा अधिक समय तक चलने वाली होती है। महोगनी की लकड़ी का सीजनिंग करने के बाद इसके गुणों में बहुत अधिक वृद्धि हो जाती है। जब इस लकड़ी का सीजनिंग हो जाता है तो इस पर मौसम के साथ होने वाला परिवर्तन बहुत कम रह जाता है।

READ ALSO : एक्सीडेंट और चलान दोनों से बचाएं गूगल मैप्स, जाने कैसे Google Maps New Features 2022

READ ALSO : गूगल मैप्स से भी कमाए जा सकते है पैसे, क्या जानते है कैसे Earning With Google Map

READ ALSO : क्या आप किसी को बिना शो किए उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखना चाहते है, तो ये ट्रिक आपके काम आ सकती है Secretly View Instagram Story

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE