JJP state president Nishan Singh: भाजपा-जजपा सरकार की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है : निशान सिंह

0
504
JJP state president Nishan Singh

मनोज वर्मा, कैथल:

JJP state president Nishan Singh: जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह आज इनसो के जिला चेयरमैन कुलदीप शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे। सीवन पहुंचने पर इनसो चेयरमैन ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कई विषयों पर विचार विमर्श किया।

प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, पंजाब चुनाव परिणामों का हरियाणा में कोई असर नहीं होने वाला है। वहीं नगर परिषद चुनाव सिंबल पर लडऩे पर उन्होंने कहा कि, इस बारे में पार्टी राय मशिवरा कर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की गठबंधन  हरियाणा सरकार काम कर रही है और सरकार गिरने वाली नहीं है।

Read Also: 7063 Invoices Deducted: चैंकिंग के दौरान वाहन चालकों को किया जागरूक

चौ. देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे कार्यकर्ता JJP state president Nishan Singh

जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, जो विरोधियों को हजम नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि, जजपा पार्टी के कार्यकर्ता जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।  निशान सिंह ने कहा कि, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा खूब विकास के कार्य किये जा रहे हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ऐसे- ऐसे रुके हुए कार्य किए जा रहे हैं, जिनके बारे मे पिछली सरकारों में सोचा भी नहीं था। युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं।

Read Also: Corona Update Today पिछले 24 घंटे में सामने आए 4,194 नए मामले

प्रदेश में बेरोजगारी की दर नाम मात्र JJP state president Nishan Singh

निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का ऐतिहासिक फैसला उपमुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है। इस फैसले से प्रदेश में बेरोजगारी की दर नाम मात्र रह जाएगी। हर युवा को रोजगार प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जजपा के बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रणधीर सिंह, हल्का प्रधान अवतार सिंह सीड़ा, जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड सदस्य रणदीप कौल, सैकेट्ररी दर्पण मित्तल, अनुसूचित जाति व वित्तएवं विकास निगम के डायरेक्टर कृष्ण बाजीगर कांगथली, कृष्ण राणा गौहरां, हरपाल सिंह हिम्मतपूरा, रणजीत सिंह खेड़ी, राजेश शर्मा, अनिल राणा, साहिल, ईश्वर शर्मा, जयभगवान शर्मा, उमेश शर्मा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Read Also : Statement of Deputy CM पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- कांग्रेस देश से समाप्त

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE