Soldier Amarjeet Martyr: जींद का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद

0
80
Soldier Amarjeet Martyr: जींद का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद
Soldier Amarjeet Martyr: जींद का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद

सर्विस राइफल की सफाई करते समय चली गोली
Soldier Amarjeet Martyr, (आज समाज), जींद: हरियाणा के जींद का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया। सर्विस राइफल की सफाई करते समय अचानक से गोली चल गई। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान जींद जिले के गांव जाजनवाला का रहने वाला था।

जवान के शहीद होने की सूचना आर्मी की ओर से परिवार को दी गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आज जवान का पार्थिक शरीर गांव लाया जाएगा। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी। गांव जाजनवाला से एक साल में यह दूसरी शहादत है। इससे पहले जवान प्रदीप नैन कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

10 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था अमरजीत

परिवार के मुताबिक, मूल रूप से गांव जाजनवाला के रहने वाले अमरजीत दस साल पहले आर्मी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुंछ में थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी 7 महीने की बेटी है।

तिरंगे में लिपट कर ही आऊंगा

ताऊ के बेटे टेकराम ने बताया कि अमरजीत कहा करता था, जब भी लौटूंगा, तिरंगे में लिपट कर ही आऊंगा। यह बात बताते हुए टेकराम भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि अमरजीत का आज दोपहर 3 बजे पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2 साल पहले हुई थी शादी, 7 माह की बेटी

अमरजीत नैन की दो साल पहले ही हिसार की प्रियंका से शादी हुई थी। उनकी सात माह की बेटी है। अमरजीत नैन की दो साल पहले ही हिसार की प्रियंका से शादी हुई थी। उनकी सात माह की बेटी है।

पोस्ट नायक के पद पर तैनात था अमरजीत

परिवार के मुताबिक, अमरजीत का जन्म 11 मार्च 1996 को हुआ था। 12वीं पास करके आईटीआई की। करीब दस साल पहले 23 सितंबर 2015 को आर्मी में भर्ती हुए। एनसीसी कैडर से आर्मी में लगे थे। वे 7 जाट बटालियन में पोस्ट नायक के पद पर तैनात थे। साल से पूंछ में तैनात थे।