Jind News : तीन दिन से गायब ईंट भट्ठा मजदूर का शव मिला, तेजधार हथियार से हत्या

0
90
Jind News : तीन दिन से गायब गायब ईंट भट्ठा मजदूर का शव मिला, तेजधार हथियार से हत्या
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक परिजन।
  • भट्ठे से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पार झाडियों से बरामद हुआ रक्तरंजित शव
  • रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला

(Jind News) जींद। गांव जयपुर से तीन दिन से गायब ईंट भ_ा मजदूर का शव रेलवे लाइन के साथ मिला है। मृतक के शरीर चोथ के निशान थे। मजदूर की तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। रेलवे पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई रेफर किया गया है। रेलवे पुलिस मामले की हर एगल ासे जाच कर रही है।

मूलत: गांव बडौदा जिला मुज्जफरनगर यूपी निवासी साजिद (24) पिछले डेढ़ माह से जयपुर र्इंट भट्ठे पर कार्य करता था। अपनी पत्नी गुलफसा व चार साल के बेटे के साथ र्इंट भट्ठे पर बने कमरे में रह रहा था। जो दस जून की देर शाम का गायब हो गया। जिसका शव वीरवार शाम के भट्ठे से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पार झाडियों में रक्तरंजित पाया गया। मृतक की आंतें बाहर निकली हुई थी। नजदीक ही चाकू, टूटे हुए डंडे पड़े हुए थे। जिससे साफ था कि साजिद की हत्या की चाकू घोंप तथा डंडों से वार कर की गई थी।

देर रात तक नही लौटा घर 

मृतक के चचेरे भाई गुलजार ने बताया कि दस जून देर शाम को उसकी भाभी गुलफसा, उसके भाई साजिद को साथ रेलवे लाइन पार ले गई थी। जिसके बाद गुलफसा अकेली लौट आई। जब उसने साजिद के बारे में पूछा तो गांव से सामान लाने की बात कही। वह देर रात तक नही लौटा, जबकि गुलसफा ऊपर-नीचे चक्कर लगाती रही। जिसके बाद साजिद को तलाशते रहे लेकिन उसका सुराग नही लगा।

शाम को रेलवे लाइन के पास से बदबू आई तो वे वहां पर पहुंच गए। साजिद का शव वहां पर झाडियों में पडा हुआ था। हालांकि मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी की पत्नी पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : Health Insurance : स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय किस बात की जानकरी होना बेहद जरुरी ,आइये जाने